spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHइंग्लैंड बिगाड़ देगा भारत-पाक का खेल? उलझा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का समीकरण

इंग्लैंड बिगाड़ देगा भारत-पाक का खेल? उलझा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का समीकरण

fok-media-samman-samaroh


U-19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप अब सेमीफाइनल की ओर बढ़ रहा है। इस बार टूर्नामेंट में टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। जैसे-जैसे यह मुकाबला आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया पहले ही क्वालीफाई कर चुका है, जबकि ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने अपने प्रदर्शन से सभी चौंका दिया है। साथ ही अब सेमीफाइनल के रास्ते में भी पेंच फंस गया है।


ग्रुप-2 में इंग्लैंड की स्थिति सबसे मजबूत है। इंग्लिश टीम ने अभी तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है इसके साथ अंक तालिका में उनके 6 अंक है। जिसके बाद ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सबसे मजबूत टीम मानी जा रही है। इंग्लैंड अपना आखिरी मुकाबला शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने मैदान में उतरेंगी। न्यूजीलैंड की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। भारत ने न्यूजीलैंड को 141 गेंद शेष रहते मात थी। वहीं पाकिस्तान ने उसे 197 गेंद रहते हराया था। वहीं अगर इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो वह आठ अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।


रविवार को होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला


अंडर-19 विश्व कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा। अगर न्यूजीलैंड को इंग्लैंड हरा देता है, तो भारत और पाकिस्तान में से सिर्फ एक टीम ही सेमीफाइनल में जगह बना पाएगा। अंक तालिका में भारत छह अकों के साथा मजबूत स्थिति में है। 3.337 के बेहतर नेट रन रेट भी है। वहीं पाकिस्तान की टीम के चार अंक हैं और उसका नेट रन रेट 1.484 है, अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो भारत बड़े अंतर से हराना होगा। नेट रन रेट का अंतर देखने में बड़ा लगता है, लेकिन असल में यह उतना मुश्किल नहीं है।


अंक तालिका में छह अंक के साथ भारत नंबर-1 के पायदान पर मौजूद है। वहीं इंग्लैंड भी छह अंक के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। भारत का नेट रन रेट इंग्लैंड से बेहतर है। वहीं तीसरे स्थान पर पाकिस्तान की टीम मौजूद है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular