Sunday, May 3, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHआशीष सूद ने क्यों की दिल्लीवासियों से लाइट्स बंद करने की अपील?...

आशीष सूद ने क्यों की दिल्लीवासियों से लाइट्स बंद करने की अपील? देना चाहते हैं ये खास संदेश

fok-media-samman-samaroh


Ashish Sood On World Earth Day: आज भारत सहित करीब 195देशों में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन पर्यावरण की सुरक्षा और धरती को बचाने के लिए जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसी मौके पर भाजपा नेता आशीष सूद ने देशवासियों से एक खास अपील की है।


“लाइट बंद करें, धरती को एकता का संदेश दें” – आशीष सूद


आशीष सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में दिल्ली धरती के लिए एक सशक्त आवाज बन चुकी है। उन्होंने जनता से अपील की कि आज रात 8बजे से 8बजकर 5मिनट तक – सभी घर, दुकानें, दफ्तर और मकान 5मिनट के लिए अपनी लाइट्स बंद करें।


सूद का कहना है कि यह छोटा सा कदम धरती मां के प्रति हमारी एकजुटता और संकल्प को दिखाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में जुड़ने की अपील करते हुए कहा, “आइए एक साथ मिलकर धरती के लिए एक बड़ा संदेश दें।”


2025की थीम – ‘Our Power, Our Earth’


इस साल पृथ्वी दिवस की थीम है, ‘Our Power, Our Earth’, यानी “हमारी शक्ति, हमारी धरती”। इस थीम का मकसद है कि 2030तक दुनियाभर में अक्षय ऊर्जा के उत्पादन को तीन गुना किया जाए। यह थीम बताती है कि अगर हम सभी मिलकर प्रयास करें, तो पृथ्वी को बचाना संभव है।


पृथ्वी दिवस का इतिहास और महत्व


विश्व पृथ्वी दिवस की शुरुआत 22अप्रैल 1970को अमेरिका में हुई थी। इसका श्रेय अमेरिकी सीनेटर और पर्यावरण कार्यकर्ता गेलॉर्ड नेल्सन को जाता है। उस समय करीब 2करोड़ अमेरिकियों ने एक साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए आवाज उठाई थी।


आज जब पृथ्वी संकट के दौर से गुजर रही है, ऐसे में आशीष सूद जैसे नेताओं की अपीलें न केवल संदेश देती हैं, बल्कि नागरिकों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित भी करती हैं। एक छोटा सा कदम, जैसे 5 मिनट के लिए लाइट बंद करना एक बड़ा बदलाव ला सकता है। आइए इस विश्व पृथ्वी दिवस पर हम सब मिलकर धरती मां के लिए कुछ खास करें।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular