spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'आप धोखा मत करिए...' उद्धठ ठाकरे ने क्यों कहा ऐसा? भाजपा पर...

‘आप धोखा मत करिए…’ उद्धठ ठाकरे ने क्यों कहा ऐसा? भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

fok-media-samman-samaroh


Uddhav Thackeray Speech: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के बीच उद्धव ठाकरे ने बड़ा दांव चल दिया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वह अगर महाराष्ट्र की भलाई के लिए बुरे भी बन जाता हैं, तो उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने लोगों से कहा कि आप लोग धोखा मत करिए। उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर इस्तेमाल करने का आरोप लगया। 


उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र की भलाई के लिए उन्होंने राज ठाकरे के साथ गठबंधन किया है। महाराष्ट्र की सुरक्षा सिर्फ शिवसेना ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि जब धनुष-बाण का निशान छीन लिया गया, तो सोचिए हमें मशाल कैसे मिली। उद्धठ ठाकरे ने कहा कि हमारे साथ धोखा मत कीजिए।  


ये इमोशनल लड़ाई है: ठाकरे


उद्धव ठाकरे ने इमोशनल कार्ड खेलते हुए कहा कि भाजपा ने हमारा गलत इस्तेमाल किया, कांग्रेस का अनुभव भी हो गया है। इतने वर्षों बाद हमने मराठी अस्मिता के लिए राज ठाकरे  के साथ गठबंधन किया है। हमें अपने कुछ वार्ड छोड़ने पड़ रहे हैं। हम दोनों ने साथ आने का फैसला क्यों किया? यह एक इमोशनल लड़ाई है। उद्धठ ठाकरे ने कहा कि मैं आपके सपोर्ट से आगे बढ़ रहा हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज आप जोश में हैं, लेकिन सेलिब्रेशन 16 तारीख को दिखना चाहिए। 


उद्धव ठाकरे का कार्यकर्ताओं का संबोधन    


उद्धव ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज यहां से घर जाकर नाम फाइनल करूंगा। बहुत को टिकट नहीं मिलेंगे। जरूरी यह है कि वार्ड कैसे जीता जाए। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराष्ट्र के समय से इस भगवा झंडे ने कई बंटवारे देखे हैं। किस्मत बाहुदरों तो चुनौती है, कायरों को नहीं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि गठबंधन में, चीजें हमेशा वैसी नहीं होतीं जैसी कोई चाहता है। हमें अपने कुछ हक के वार्ड छोड़ने पड़ रहे हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular