Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'आतंकवादियों की बहन' बताना न सिर्फ सेना का बल्कि देश का भी...

‘आतंकवादियों की बहन’ बताना न सिर्फ सेना का बल्कि देश का भी अपमान है’ भाजपा पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा

fok-media-samman-samaroh


चंडीगढ़: कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बाद कोहराम मच गया। इसके लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्य के एक मंत्री द्वारा देश की बहादुर सैन्य अधिकारी व भारत की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी को ‘आतंकवादियों की बहन’ बताना न सिर्फ सेना का बल्कि देश का भी अपमान है।


भूपेंद्र हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकाउट एक्स पर एक पोस्ट को ट्वीट करते हुए कहा कि BJP की महिला विरोधी मानसिकता लगातार सामने आ रही है। पहलगाम में शहीद जाँबाज नौसेना अधिकारी की पत्नी को ट्रोल किया, फिर विदेश सचिव विक्रम मिस्री की बेटी को और अब भाजपा के मंत्री एक होनहार और बहादुर बेटी सोफिया क़ुरैशी के लिए ऐसी अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद का ढोंग पीटने वाली भाजपा अपने मंत्री का अविलंब इस्तीफा ले और देश से मांफी मांगे। हिंदुस्तान की सेना पर पूरे देश को गर्व है।


मल्किकार्जुन खड़गे ने बयान का बताया शर्मनाक


बीजेपी के मंत्री के इस विवादित बयान को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे बेहद शर्मनाक और महिलाओं का अपमान करने वाला बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मंत्री की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की। वहीं, अपने बयान पर विजय शाह ने सफाई दी है उन्होंने कहा कि उनके बयान को कुछ लोग तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम कर्नल सोफिया का सम्मान करते हैं, उन्होंने हमारी शान बढ़ाई है। इसे किसी और नजरिए से न देखा जाए।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular