spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांस ले रहा है’ सीएम योगी ने आतंकवादियों...

‘आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांस ले रहा है’ सीएम योगी ने आतंकवादियों को दिया कड़ा संदेश

fok-media-samman-samaroh


CM Yogi in Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने आतंकवादी को कड़ा संदेश दिया। सीएम योगी ने कहा कि न केवल देश ने बल्कि दुनिया के हर सभ्य समाज ने इस घटना की निंदा की है। यह घटना बताती है कि आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांस ले रहा है। निर्दोष पर्यटकों पर हमला, बहन बेटियों के सामने उनके सिंदूर को उजाड़ा जाए, यह कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता है। खासतौर पर भारत में यह कतई स्वीकार्य नहीं है।


सीएम योगी ने कहा कि भारत सरकार की आतंकवाद और उग्रवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की जो नीति रही है, वह प्रभावी ढ़ंग से आतंकवाद का निस्तनाबूत करेगी। कल इसकी शुरूआत भी हो चुकी है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में CCS की बैठक में जो निर्णय लिए गए हैं, गृह मंत्री ने स्वयं उन क्षेत्रों का दौरा किया और आगे की रणनीति के साथ ही आतंकवाद और उग्रवाद के खात्मे की नई पहले के साथ पूरा भारत आगे बढ़ रहा है। पूरे भारत को इस दुखद घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास रखना चाहिए। मैंने अभी शुभम द्वीवेदी के परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की है। परिवार के लोगों के प्रति हमारी पूरी संवेदना है। दुख की इस घड़ी में पूरा देश इस अमानवीय और बर्बर कृत्य की निंदा करता है।


उनके आकाओं को उसकी सजा जरूर मिलेगी- सीएम योगी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने कहा कि हम इस बात के लिए भी आश्वस्त करते हैं कि जिस तरह से वहां पर उन आतंकवादियों ने कृत्य किए हैं, इसी प्रकार से आतंकवादियों और उनके आकाओं को उसकी सजा जरूर मिलेगी। हम और हमारी डबल इंजन की पूरी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। यह डबल इंजन की सरकार है और यह सरकार इस प्रकार की किसी भी बर्बर और अमानवीय घटना को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करना जानती है। जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उनके प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति देखने को मिलेगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular