Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHआईपीएल ने करनाल के सरपंच को बनाया रातोंरात करोड़, जानिए कैसे

आईपीएल ने करनाल के सरपंच को बनाया रातोंरात करोड़, जानिए कैसे

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के करनाल में शेख पूरा सुहाना की सरपंच रेखा के पति प्रतिनिधि सरपंच विक्रम ने एक एप पर आईपीएल मैच में टीम बनाकर 3 करोड रुपए और थार जीप जीती है शेखपुरा सुहाना गांव के सरपंच विक्रम गरीब परिवार से है पहले भी वह ऑनलाइन गेम खेल कर मोटी-मोटी रकम जीत चुके हैं। इतनी बड़ी राशि जीतने के बाद विक्रम के परिवार में खुशी का माहौल है। आस पड़ोस के लोगों और रिश्तेदारों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।


विक्रम ने बताया कि मैं 2019 से ऑनलाइन गेम खेल रहा हूं। इससे पहले भी साल 2021 में 2.70 रुपए जीते थे। आईपीएल में 1 अप्रैल को हुए पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के मैच में अपनी ₹49 में टीम बनाई थी। इसमें मुझे रैंक वन मिला। जिसके कारण मुझे 3 करोड़ और एक महिंद्रा थार मिली है इसके अलावा दूसरे ऐप के माध्यम से भी ₹2 लाख रूपये मिले हैं।


मेरे पति को ऑनलाइन क्रिकेट खेलने का शोक है- विक्रम की पत्नी


विक्रम की पत्नी सरपंच रेखा ने बताया मेरे पति को ऑनलाइन क्रिकेट खेलने का शोक है। कल रात को जब मुझे यह खबर मिली तो मैं हैरान रह गई। कभी सोचा भी नहीं था कि हम करोड़पति बन जाएंगे। जब नाम आया तो यकीन ही नहीं हुआ खुशी कैसे ब्या करूं कुछ समझ नहीं आ रहा है। वहीं विक्रम कॉमन सर्विस सेंटर पर ऑपरेटर का काम करता है। इसी से उसका घर चलता है। सरपंच बनने के बाद भी गांव के विकास कार्यों पर वह अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। पंचायत फंड से गांव में गाली नालों का निर्माण सीसीटीवी लगवाने और सफाई व्यवस्था पर काम किया है।


यकीन नहीं हो रहा है कि मेरा बेटा करोड़पति बन गया


विक्रम के पिता वेद प्रकाश ने बताया के यकीन नहीं हो रहा है कि बेटा करोड़पति बन गया। जब मुझे रात को बेटे की जीत की खबर मिली तो पहले मुझे यकीन नहीं हुआ तब बाद में मुझे फोन पर स्क्रीनशॉट भी दिखाया। मेरा बेटा क्रिकेट का बहुत शौक रखता है लेकिन उसने यह भी कभी नहीं सोचा होगा कि ऑनलाइन गेम से वह करोड़पति बन जायेगा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular