spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHआई लव मुहम्मद विवाद...युपी पुलिस ने तौकीर रजा के खिलाफ किया चार्जशीट...

आई लव मुहम्मद विवाद…युपी पुलिस ने तौकीर रजा के खिलाफ किया चार्जशीट दर्ज; 37 अन्य लोगों भी शामिल

fok-media-samman-samaroh


Bareilly Poster Controversy: उत्तर प्रदेश पुलिस ने 26 सितंबर, 2025 को हुई हिंसा के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा और 37 अन्य लोगों के खिलाफ स्थानीय कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया। अधिकारियों ने सोमवार, 8 दिसंबर को बताया कि बारादरी पुलिस थाने ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष रजा, उनके करीबी सहयोगी नफीस और अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दर्ज किया है। वहीं 9 अन्य संबंधित मामलों में जांच की जा रही है।


क्या लगे आरोप?


आरोप ये है कि 26 सितंबर को ये हिंसा ‘‘आई लव मुहम्मद’’ पोस्टर से जुड़े विवाद को लेकर भड़की थी। पुलिस के अनुसार, शहर में कई जगहों पर भीड़ जमा हुई, पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल बम फेंके, पथराव और गोलीबारी की और दंगा नियंत्रण बंदूक सहित हथियार लूट लिया। इस वजह से दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।


10 मामले हुए थे दर्ज


बता दें कि हिंसा के बाद कोतवाली, बारादरी, प्रेमनगर, कैंट और किला पुलिस थानों में 10 मामले दर्ज किए गए थे। कोतवाली और बारादरी में दर्ज दो मुख्य मामलों की जांच बाद में अपराध शाखा को सौंप दी गई थी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि बारादरी मामले में गिरफ्तारी के बाद मौलाना तौकीर रजा सहित 38 आरोपियों को जेल भेज दिया गया था और जांच पूरी होने के बाद को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular