spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअहमदाबाद से दरभंगा जा रही ट्रेन पर हुआ पथराव, यात्रियों के बीच...

अहमदाबाद से दरभंगा जा रही ट्रेन पर हुआ पथराव, यात्रियों के बीच दहशत का माहौल; रेलवे प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

fok-media-samman-samaroh


Ahmedabad To Darbhanga Train: त्योहारों के सीजन को लेकर ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई। इसी बीच कानपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां पर अहमदाबाद से दरभंगा जा रही स्पेशल ट्रेन पर पथराव किया गया। इस हमले के कारण यात्रियों के बीच दहशत फैल गई। ये घटना उस समय हुई जब ट्रेन कानपुर के भीमसेन स्टेशन के आउटर सिग्नल पर रुकी हुई थी। इसी दौरान अचानक कुछ उपद्रवियों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे इंजन का शीशा टूट गया। इसके बाद ट्रेन के चालक को इंजन की विंडो बंद करनी पड़ी।


ट्रेन को आगे जाने से रोका गया


जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद से बिहार जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन हर साल दीपावली और छठ के मौके पर चलाई जाती है, ताकि उत्तर भारत के यात्रियों को घर लौटने में सुविधा हो। लेकिन इस बार यात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर हमला कर दिया। इंजन पर पथराव से कांच टूट गई, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन ड्राइवर ने तुरंत कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी और ट्रेन को आगे जाने से रोक दिया गया।


हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज


जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। RPF पोस्ट ने भीमसेन स्टेशन मास्टर की लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि जब ट्रेन आउटर सिग्नल पर खड़ी थी, तब कुछ शरारती युवक बाहर से पत्थर फेंकने लगे।


रेलवे प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा


रेलवे प्रशासन ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के कारण इस तरह की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन या स्टेशन मास्टर को दें।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular