spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों के नाम बदलने पर सख्त भारत, चीनी...

अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों के नाम बदलने पर सख्त भारत, चीनी मीडिया पर लगाया बैन

fok-media-samman-samaroh


India China Conflict: चीन अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत-पाक तनाव के बीच चीन ने अपना असली चेहरा फिर उजागर किया है। बुधवार को चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कई जगहों के नाम को बदले हैं। हालांकि, भारत ने इसका करारा जवाब दिया है। भारत सरकार ने ना सिर्फ चीन के नाम बदलने पर उन्हें लताड़ लगाई है बल्कि इसके साथ ही चीनी प्रोपगेंडा मीडिया आउटलेट “ग्लोबल टाइम्स”के एक्स अकाउंट को भी भारत में बैन कर दिया है। चीन इसी अकाउंट से भारत विरोधी खबरों को प्रसारित करता है। गौरतलब है कि इससे पहले भी चीन ने सीमावर्ती इलाकों का नाम पहले भी बदला है, जिसका हमेशा भारत ने सख्ती से जवाब दिया है।


नाम बदलने पर लगाई लताड़


चीन के द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कई जगहों के नाम बदलने पर भारत सख्त नजर आ रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा, “हमने देखा है कि चीन भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नामकरण के अपने व्यर्थ और बेतुके प्रयासों में लगा हुआ है। अपने सैद्धांतिक रुख के अनुरूप, हम ऐसे प्रयासों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं। रचनात्मक नामकरण इस निर्विवाद वास्तविकता को नहीं बदलेगा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा।”


ग्लोबल टाइम्स पर चला हंटर


ये कोई पहली बार नहीं है, जब चीन ने इस तरह की हरकत की है। अब भारत ने चीनी प्रोपगेंडा के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। चीन की प्रोपगेंडा मीडिया आउटलेट ‘ग्लोबल टाइम्स’के एक्स अकाउंट को भारत ने प्रतिबंधित कर दिया है। दरअसल, ‘ग्लोबल टाइम्स’ मुख्य रूप से चीनी सरकार की माउथपीस है। चीनी सरकार अपने प्रोपगेंडा को ग्लोबल टाइम्स के जरिए ही दुनियाभर में फैलाती है। ऐसे में ग्लोबल टाइम्स पर बैन लगाना एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular