spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअमित शाह ने पहली बार बताया रिटायरमेंट प्लान, जानिए राजनीति छोड़ने के...

अमित शाह ने पहली बार बताया रिटायरमेंट प्लान, जानिए राजनीति छोड़ने के बाद क्या करेंगे?

fok-media-samman-samaroh


Amit Shah On Retirement: गुजरात के गलियों में अपनी राजनीति की शुरुवात करने वाले अमित शाह आज भारत के गृह मंत्री हैं। उन्हें भारत के सबसे ताकतवर लोगों में गिना जाता है। साथ ही चुनावी कौशल के कारण उनके समर्थक उन्हें चाणक्य भी बुलाते हैं। कई लोग तो अमित शाह को नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में भी देखते हैं। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम में अपनी रिटारमेंट के बाद वाला प्लान बताया है। उन्होंने कहा कि जब वो रिटायर हो जाएंगे तो वेद, उपनिषद और प्रकृतिक खेती में अपना समय बिताएंगे। उन्होंने कहा कि ये प्राकृतिक खेती एक प्रकार का वैज्ञानिक प्रयोग है जो कई प्रकार के फायदे देती है।


युवाओं को दिया खास संदेश


अमित शाह ने प्राकृतिक खेती के फायदे भी गिनाए। उन्होंने कहा कि उर्वरक वाला गेहूं खाने से कैंसर होता है। बीपी बढ़ता है। थायरॉइड की प्रॉब्लम होती है। खाने वाले शख्स के शरीर को अच्छा बनाए रखने के लिए बिना फर्टिलाइजर वाला भोजन करना जरूरी है, अगर ऐसा होगा तो इसका मतलब दवाइयों की जरूरत ही नहीं होगी। अमित शाह ने आगे कहा कि इससे उत्पादन भी बढ़ता है।


उन्होंने कहा कि मेरे खेत में मैंने प्राकृतिक खेती अपनाई है, आज मेरे अनाज उत्पादन में लगभग डेढ़ गुना बढ़ोतरी हो चुकी है। अमित शाह फिलहाल राजनीतिक जीवन में सक्रिय है, लेकिन वो अभी भी अपनी जमीन पर प्राकृतिक खेती करते हैं।अमित शाह ने युवाओं से आग्रह किया कि वे अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए दो घंटे शारीरिक व्यायाम और छह घंटे की नींद का नियम अपनाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं के पास देश की प्रगति में योगदान देने के लिए अभी 40-50 साल हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular