spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअब भारत में जल्द शुरू होगी इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सेवा! अमेरिका कंपनी...

अब भारत में जल्द शुरू होगी इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सेवा! अमेरिका कंपनी के साथ भारत का हुआ करार

fok-media-samman-samaroh


Electronic Air Taxi: भारतीय एयरोस्पेस स्टार्टअप द ईप्लेन कंपनी ने अमेरिकी टेक दिग्गज एनवीडिया के साथ मिलकर भारत की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी e200x बनाने का ऐलान किया है। यह कंपनी इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग विमान का निर्माण करती है। इस पार्टनरशिप के तहत दोनों कंपनियों के बीच सिर्फ जानकारी और तकनीक साझा किया जाएगा। इस दौरान कोई पैसों का लेन-देन नहीं होगा।


इस करार के तहत ई-प्लेन, एनवीडिया ओमनीवर्स लाइब्रेरी का इस्तेमाल करके e200x विमान का डिजिटल ट्विन बनाएगी। इस वर्चुअल मॉडल से उड़ान के नियम, ऑटोमैटिक सिस्टम, सेंसर का तालमेल और अलग-अलग मिशन की जांच की जाएगी। जिन्हें असली दुनिया में टेस्ट करना खर्चिला और मुश्किल होता है।


जटिल हालात में सिस्टम करेगा काम


बता दें कि कंपनी एनवीडिया आईजीएक्स प्लेटफॉर्म का उपयोग विमान के अंदर कंप्यूटिंग सिस्टम के रूप में करेगी, जहां जरूरी एप्लिकेशन चलाए जाएंगे। क्योंकि, खराब मौसम, सेंसर फेल होना या टक्कर जैसी स्थितियों में असली टेस्ट करना काफी जोखिम भरा महंगा होता है। इसलिए डिजिटल ट्विन के जरिए विमान को वर्चुअल दुनिया में लाखों किलोमीटर उड़ाया जा सकेगा। इससे असली उड़ान से पहले जटिल हालात में सिस्टम को तैयार किया जाएगा।


जोखिम होगा खत्म


वहीं, ई-प्लेन के फाउंडर और चीन टेक्नीकल ऑफिसर सत्य चक्रवर्ती का कहना है कि यह पार्टनरशिप कंपनी के एयरोस्पेस सपनों को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ एक विमान नहीं बना रहे, बल्कि एक पूरा सिस्टम का निर्माण कर रहे हैं। एनवीडिया के साथ काम करने से डिजिटल और असली दुनिया के बीच की दूरी कम हो रही है। उन्होंने कहा कि सिमुलेशन में हजारों बार टेस्ट करके असली दुनिया में जोखिम को खत्म किया जा सकता है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular