spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअफगान विदेश मंत्री मुत्ताक़ी से मुलाकात के बाद एस जयशंकर ने किया...

अफगान विदेश मंत्री मुत्ताक़ी से मुलाकात के बाद एस जयशंकर ने किया बड़ा ऐलान, पाकिस्तान को लगी मिर्ची

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली:  इन दिनों अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकीभारत दौरे पर है। इस दौरान भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से अफ़ग़ान विदेश मंत्री मुत्ताक़ी के मुलाकात की। मुत्ताकी से मुलाकात के दौरान एस जयशंकर ने कहा कि मुझे आज काबुल स्थित भारत के तकनीकी मिशन को भारतीय दूतावास के स्तर पर उन्नत करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि हमारे बीच घनिष्ठ सहयोग आपके राष्ट्रीय विकास के साथ-साथ क्षेत्रीय स्थिरता और लचीलेपन में भी योगदान देता है। इसे और मज़बूत करने के लिए, मुझे आज काबुल स्थित भारत के तकनीकी मिशन को भारतीय दूतावास के स्तर पर उन्नत करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में खनन के अवसरों का पता लगाने के लिए भारतीय कंपनियों को आपका निमंत्रण भी अत्यंत सराहनीय है। इस पर आगे चर्चा की जा सकती है। व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने में हमारी साझा रुचि है। मुझे काबुल और नई दिल्ली के बीच अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने की जानकारी पाकर खुशी हो रही है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular