Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअजमेर की अवैध केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक से मालिक समेत 3...

अजमेर की अवैध केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक से मालिक समेत 3 की मौत, 50 से ज्यादा लोग बीमार

fok-media-samman-samaroh


Ajmer Gas Leak: राजस्थान में अजमेर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक होने की वजह से फैक्ट्री के मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 50से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इन सभी को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।


कहां और कैसे हुआ ये हादसा?


दरअसल, ये हादसा राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर इलाके में हुआ है। जहां एक केमिकल फैक्ट्री में टैंकर से गैस खाली करते समय नाइट्रेट लीक हो गया। जिस वजह से फैक्ट्री के समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 50से ज्यादा लोग बीमार हो गए। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी।


गैस लीक होने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। वहीं, गैस से प्रभावित लोगों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद जिला कलेक्टर महेंद्र खड़गावत ने बताया कि जिस फैक्ट्री में ये हादसा हुआ है, वो अवैध रूप से चल रही थी। उन्होंने बताया कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया। 


पुलिस ने क्या बताया?


इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, डीएम, एसपी समेत दमकल टीम मौके पर पहुंची। समय रहते उन्होंने गैस रिसाव पर काबू पा लिया। पुलिस ने बताया कि ये हादसा बीती रात हुआ। जिसमें गैस की चपेट में आने से आसपास के कई लोग बीमार हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस ने आगे बताया कि मरने वालों में फैक्ट्री के मालिक सुनील सिंघल, दयाराम और नरेंद्र सोलंकी शामिल है। पुलिस ने कहना है कि फैक्ट्री के मालिक की मौत बीती रात ही हो गई थी। क्योंकि उन्होंने रात भर गैस रिसाव को नियंत्रित करने की कोशिश की। लेकिन इसके प्रभाव से उसकी मौत हो गई। वहीं, बाकी दो लोगों ने मंगलवार को दम तोड़ा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular