Wednesday, May 20, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअचानक महिला के बैंक खाते में आए 10 करोड़ रुपए, उसके बाद...

अचानक महिला के बैंक खाते में आए 10 करोड़ रुपए, उसके बाद जो हुआ उसकी आप भी करेंगे तारीफ

fok-media-samman-samaroh


Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के बिछवां से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक साधारण किसान परिवार की महिला के बैंक खाते में करोड़ों की रकम आ गई। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में होनी लगी।


दरअसल, रीता नामक महिला अपने परिवार के साथ खेती-बाड़ी कर जीवन गुजारती है। नवरात्रि के अवसर पर जब वो बैंक से पैसा निकालने गई लेकिन, पैसा नहीं निकला। फिर उसने एटीएम से पैसा निकालने चाहा। जब उन्होंने बैंक बैलेंस चेक किए तो उनके होश उड़ गए। उनके खाते में 10 करोड़ रुपए दिखा।


महिला ने पेश की मिसाल


महिला ने दोबारा जब बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर जाकर अपना बैलेंस किया तो हैरान रह गई। खाते में 9,99,49,588 रुपए दिखे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी उन्होंने बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इतनी बड़ी रमक खाते में आने के बाद महिला ने ईमानदारी का परिचय दिया। उन्होंने एक भी रुपए नहीं निकाला। साथ ही परिजनों से भी पैसा निकालने के लिए मना कर दिया। उसने कहा कि जब तक स्थिति स्पष्ट न हो जाए, तब तक पैसा नहीं निकाला जाए।


बैंक मैनेजर ने क्या कहा


वहीं, बताया जा रहा है कि जब महिला और उनके परिजन बैंक पहुंचे तो अवकाश के कारण शाखा बंद थी। इस संबंध में बैंक ऑफ इंडिया की करीमगंज शाखा के प्रबंधक ऋषिकांत पांडे ने कहा कि संभवत तकनीकी या ट्रांजैक्शन की गलती के चलते ऐसा हुआ होगा। बैंक खुलने के बाद जांच करने के बाद ही घटना की असली जानकारी सामने आएगी। उसके बाद मामले का समाधान किया जाएगा। फिलहाल इस मामले की खूब चर्चा हो रही है औ महिला की ईमानदारी की सराहना कर रहे हैं  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular