spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअंबाला में नशे में धूत पुलिसकर्मी ने अपनी कार से महिला को...

अंबाला में नशे में धूत पुलिसकर्मी ने अपनी कार से महिला को रौंदा, हुई मौत, परिजनों का किया जमकर हंगामा

fok-media-samman-samaroh


Ambala Accident: हरियाणा के अंबाला में शराब के नशे में धुत वरना कार चालक पुलिसकर्मी ने एक ई रिक्शा को टक्कर मारी। जिसमें सवार लड़की नीचे गिर गई और नशे में धुत्त चालक पुलिकर्मी ने लड़की को रौंद दिया। जिसके बाद लोगों की मदद से रिक्शा चालक घायल लड़की और नशे में धुत्त पुलिकर्मी को शहर के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने घायल लड़की को मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिजन और रिश्तेदार अस्पताल में पहुंचे। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। तो हंगामा बढ़ता देख अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और ट्रॉमा सेंटर का दरवाजा बंद करवाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए ई-रिक्शा चालक ने बताया कि वह अंबाला छावनी से सवारी लेकर अंबाला शहर की तरफ आ रहा था इस दौरान एक कार चालक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें सवार एक लड़की नीचे गिर गई और कार चालक ने लड़की को बुरी तरह को कुचल दिया। घायल लड़की को अस्पताल में पहुंचा गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा


मृतका लड़की के भाई मयंक ने बताया कि उसकी बहन दिल्ली से घर आ रही थी। गुड़गांव में जॉब करती थी। कैंट बस स्टैंड से अंबाला शहर के लिए ऑटो लिया। इस दौरान एक कार ने टक्कर मार दी। कार चालक पुलिसकर्मी ने शराब पी रखी थी।डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 9:30 बजे एक एक्सीडेंटल आया जो लड़की की डेड बॉडी आई है। मोर्चरी में शिफ्ट करवा दी गई है। जिसका नाम निकिता पुत्री यशपाल है। पुलिस जांच कर रही है। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया है।


सिविक अस्पताल के डॉ. डीडी पांडे ने कहा,”हमारे पास एक शव आया है एक 25 साल की महिला का शव आया है हमने उसकी बॉडी हमने शवगृह में शिफ्ट कर दी है। उसका नाम निकिता है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular