spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअंतरिक्ष फतह करने के बाद भारत लौटे शुभांशु शुक्ला, ढोल-नगाड़ों के साथ...

अंतरिक्ष फतह करने के बाद भारत लौटे शुभांशु शुक्ला, ढोल-नगाड़ों के साथ दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत

fok-media-samman-samaroh


Shubhanshu Shukla India Return:  भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जिन्होंने अंतरिक्ष में भारत का गौरव बढ़ाया, रविवार देर रात दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौटे। Axiom-4मिशन के चलते अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर वतन वापसी करने वाले शुभांशु का स्वागत दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह, इसरो के वैज्ञानिकों, छात्रों और उत्साही लोगों ने ढोल-नगाड़ों और तिरंगे के साथ किया। हवाई अड्डे पर मौजूद भीड़ ने भारत माता की जय के नारे लगाए और तालियों से उनका अभिनंदन किया।


शुभांशु के साथ उनकी पत्नी कामना शुक्ला और बेटा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि शुभांशु का आगमन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए ऐतिहासिक क्षण है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अंतरिक्ष उपलब्धियों को दर्शाता है। शुभांशु जल्द ही प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे और अपने गृहनगर लखनऊ जाएंगे। वे 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।


अंतरिक्ष में 18 दिन: शुभांशु का ऐतिहासिक मिशन


शुभांशु ने 25 जून 2025 को फ्लोरिडा के केप कैनावरल से स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल के जरिए अंतरिक्ष यात्रा शुरू की और 26 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंचे। 18 दिन के मिशन में उन्होंने 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग और 20 जागरूकता सत्र आयोजित किए। उनके साथ अमेरिकी, पोलिश और हंगेरियन अंतरिक्ष यात्री भी थे।


भारत के लिए महत्वपूर्ण प्रयोग


शुभांशु ने सात महत्वपूर्ण प्रयोग किए, जिनमें अंतरिक्ष में हरे चने और मेथी के बीजों का अंकुरण, मानव शरीर पर अंतरिक्ष के प्रभाव, मांसपेशियों की कमजोरी और ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस शामिल थे। ये प्रयोग भारत के अंतरिक्ष कृषि, स्वास्थ्य और तकनीकी विकास के लिए नए द्वार खोलेंगे। उनकी उपलब्धियों ने भारतीय युवाओं में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति उत्साह जगाया है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular