Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHWelcome: सपा के नए जिलाध्यक्ष राम अवध यादव का जोरदार स्वागत

Welcome: सपा के नए जिलाध्यक्ष राम अवध यादव का जोरदार स्वागत

fok-media-samman-samaroh

Welcome: सपा के नए जिलाध्यक्ष राम अवध यादव का जोरदार स्वागत

Welcome::समाजवादी पार्टी (सपा) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राम अवध यादव के जिले में पहले आगमन पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया।

पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता और पूर्व एमएलसी राम अवध यादव को सपा ने तीसरी बार कुशीनगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

पूर्व जिलाध्यक्ष शकुरुल्लाह अंसारी के असामयिक निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था, जिसके बाद पार्टी ने एक बार फिर यादव पर भरोसा जताया।

राम अवध यादव भारी काफिले के साथ कुशीनगर विधानसभा के भैंसहा हेतिमपुर पहुंचे, जहां विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भईया ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया। इसके अलावा पकवा इनार और कुशीनगर में भी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।

काफिला कसया नगर के गांधी चौक पर पहुंचा, जहां यादव ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर कुशीनगर विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव, सिकंदर आलम, धर्मवीर गुप्ता, धर्मराज सैनी, यशवंत सिंह, अभय प्रताप सिंह, अजय गोंड, चंदन राज, प्रदीप शर्मा,

भंते मुलायम सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था, जो पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विश्वास को दर्शाता है।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular