spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHVirushka के रिश्ते में आई दरार! 'बेवफा' है विराट कोहली वाली पोस्ट...

Virushka के रिश्ते में आई दरार! ‘बेवफा’ है विराट कोहली वाली पोस्ट पर अनुष्का के लाइक से भड़का सोशल मीडिया

fok-media-samman-samaroh


Virushka: क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई बयान या पोस्ट नहीं, बल्कि पत्नी अनुष्का शर्मा हैं। दरअसल, अनुष्का के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ऐसी रील को लाइक किया गया जिसमें विराट को “बेवफा” कहा गया था। ये रील एक फैन ने बनाई थी, जिसमें लिखा था। “जब विराट ने कहा कि सिर्फ अनुष्का ने उनके डाउनफॉल में साथ दिया।” इस पर यूजर ने भावुक होकर प्रतिक्रिया दी और विराट को बेवफा करार दिया। अनुष्का का उस रील को लाइक करना ही इंटरनेट पर हलचल मचा गया।


यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स


जैसे ही लोगों को पता चला कि अनुष्का शर्मा ने वह रील लाइक की है, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने मजाक में लिखा, “भाभी जी ने पूरा कंट्रोल रखा है,” तो किसी ने कहा, “कोई आश्चर्य नहीं कि विराट ने इन्हें चुना, ह्यूमर तो गजब है।” कई यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा कि अनुष्का का सेंस ऑफ ह्यूमर शानदार है। वहीं कुछ फैंस ने इसे “मजाक में लिया गया मजाक” बताते हुए कहा कि यह कपल सोशल मीडिया के ट्रोल्स को हमेशा हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब देता है।


पहले भी मचा था ‘लाइक’ को लेकर बवाल


यह पहली बार नहीं है जब विराट या अनुष्का किसी सोशल मीडिया लाइक को लेकर चर्चा में आए हों। कुछ समय पहले विराट कोहली ने अभिनेत्री अवनीत कौर की पोस्ट को लाइक किया था, जिसके बाद फैंस ने तरह-तरह की बातें कीं। बाद में कोहली ने सफाई दी थी कि वह इंस्टाग्राम एल्गोरिदम की गलती थी। अब अनुष्का का यह “लाइक” एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है और फैंस का कहना है— “कोहली हों या अनुष्का, दोनों ही ट्रेंडिंग रहना जानते हैं।”

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular