spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHUttar Pradesh:लखनऊ CBI अधिकारी पर धनुष-बाण से हमला, सीने में तीर लगने...

Uttar Pradesh:लखनऊ CBI अधिकारी पर धनुष-बाण से हमला, सीने में तीर लगने से हालत गंभीर

fok-media-samman-samaroh


Lucknow CBI Office: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कार्यालय के बाहर एक चौंकाने वाली घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। शुक्रवार, 23 मई 2025 को सुबह करीब 11:15 बजे, सीबीआई कार्यालय के गेट पर तैनात सहायक उप-निरीक्षक (AASI) वीरेंद्र सिंह पर एक व्यक्ति ने धनुष से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एएसआई वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सीने में लगे तीर से करीब 5 सेमी गहरा घाव हुआ। घायल एएसआई को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।


 


पूरा मामला और CCTV फुटेज


पुलिस और सीबीआई सूत्रों के अनुसार हमलावर की पहचान बिहार के मुंगेर निवासी दिनेश मुर्मू के रूप में हुई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दिनेश मुर्मू ने पहले गेट पर एएसआई वीरेंद्र सिंह पर तीर चलाया, जो उनके पेट में लगा। जब एएसआई बचने के लिए कार्यालय के अंदर भागे, तो आरोपी ने पीछा करते हुए फिर से दूसरा तीर चलाया, जो उनके सीने में जा लगा। इस घटना से कार्यालय में हड़कंप मच गया। और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया।


 


आरोपी का मकसद


पुलिस जांच में पता चला कि दिनेश मुर्मू पूर्व रेलवे कर्मचारी हैं।  जिसे 1993 में रेलवे भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई की जांच के बाद नौकरी से बर्खास्त किया गया था। इस मामले में एएसआई वीरेंद्र सिंह जांच से जुड़े थे। जिसके चलते मुर्मू ने उनसे पुरानी रंजिश का बदला लिया। खबरों के मुताबिक, मुर्मू मानसिक रूप से असंतुलित माना जा रहा है और उसे लगता था कि उसका मामला अभी भी सीबीआई में चल रहा है। इसके पहले भी 2005 में दिल्ली में एक पुलिसकर्मी पर हमला करने और 2015 में जौनपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी जवान से विवाद के बाद उसे गिरफ्तार किया जा चुका है।


 


पुलिस की कार्रवाई


हजरतगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा के तहत हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया गया है। और उससे आगे कि पूछताछ जारी है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया। और पुलिस पुराने दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि हमले के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।


 


सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल


इस घटना ने लखनऊ में सीबीआई कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो हैं। लोगों में चर्चा है कि क्या इस तरह के हिंसक हमलों से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम हैं। पुलिस और सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular