Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHTraining:सरस्वती देवी महाविद्यालय में त्रिदिवसीय होटल मैनेजमेंट कार्यशाला संपन्न

Training:सरस्वती देवी महाविद्यालय में त्रिदिवसीय होटल मैनेजमेंट कार्यशाला संपन्न

fok-media-samman-samaroh

Training:सरस्वती देवी महाविद्यालय में त्रिदिवसीय होटल मैनेजमेंट कार्यशाला संपन्न

Training: सरस्वती देवी महाविद्यालय, खड्डा बाजार में गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय कार्यशाला का समापन सफलतापूर्वक हुआ।

इस कार्यशाला का उद्देश्य गृह विज्ञान की छात्राओं को होटल मैनेजमेंट में प्रोफेशनल प्रशिक्षण प्रदान करना था। कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने “अर्बन तड़का” नाम से एक रेस्टोरेंट का संचालन किया,

जिसमें आधुनिक तकनीकों का उपयोग देखने को मिला।कार्यशाला के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ समाजसेवी अमर जायसवाल और संस्था के प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने संयुक्त रूप से किया,

जबकि समापन सत्र की शुरुआत रंजीता जायसवाल ने की। “अर्बन तड़का” रेस्टोरेंट में छात्राओं ने रिसेप्शन, क्लाउड किचन, शेफ सर्विस, ऑर्डर एंड डिलिवरी, कम्युनिकेशन और बिलिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में व्यवस्थित प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इसके साथ ही, छात्राओं ने रेस्टोरेंट के इंटरनल डेकोरेशन में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें झूमर, म्यूजिक फ्लोर, वॉल पेपर, किचन एरिया, सीटिंग अरेंजमेंट, फ्लावर डेकोरेशन और फ्लोर मैटिंग शामिल थे।

इन कार्यों की आगंतुक अतिथियों ने जमकर सराहना की।कार्यशाला में आफरीन, तान्या, अनामिका, श्वेता, शिवानी, अल्पना, हर्षिता, दिव्या, ममता, ब्यूटी सहित अन्य छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।

प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों में बबिता जायसवाल, गौरव त्रिपाठी और अभिषेक श्रीवास्तव शामिल रहे। प्राचार्य दीपक मिश्र ने सभी आगंतुकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह कार्यशाला छात्राओं के कौशल विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुई।

कार्यक्रम में ज्योतिर्मय मालवीय, संजय पाण्डेय, लल्लन गुप्ता, अनुराग तिवारी, दिवाकर यादव, रामकृपाल कन्नौजिया, श्लोक जायसवाल, मनोज पाल और दीनानाथ मद्धेशिया सहित और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular