spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHTikTok कर रहा भारत में हायरिंग, क्या सरकार हटा रही है बैन?

TikTok कर रहा भारत में हायरिंग, क्या सरकार हटा रही है बैन?

fok-media-samman-samaroh


TikTok Jobs News: टिक-टोक को भारत में बैन हुए चार साल से ज्यादा हो चुके हैं। जून 2020 में जब भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को बैन किया था तो उसमें से एक TikTok भी था। उस समय भारत में इसके लगभग 200 मिलियन यानी 20 करोड़ यूजर्स थे। टिक-टोक ने लाखों कंटेंट क्रिएटर्स को प्लेटफॉर्म दिया था, लेकिन चीन और भारत के बीच तनाव बढ़ने से सरकार ने इसे डेटा सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा बताते हुए बैन कर दिया था। इसके बाद लोगों से उनका रोजगार छिन गया था।


दोबारा एक्सेसिबल हुई ऐप


अब खबर ये आ रही है कि TikTok ने भारत में अपने गुरुग्राम ऑफिस के लिए दो नई भर्तियों का ऐलान किया है। LinkedIn पर कंपनी ने दो जॉब प्रोफाइल पोस्ट की हैं। इन जॉब पोस्टिंग्स के बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या TikTok इंडिया में वापसी करने वाला है। खासकर इसलिए क्योंकि कुछ हफ्ते पहले TikTok इंडिया की वेबसाइट भी दोबारा एक्सेसिबल हो गई थी।


भारतीय सरकार ने किया खारिज


हालांकि, भारतीय सरकार ने इस तरह की किसी भी रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है। आईटी मिनिस्ट्री के अनुसार, भारत सरकार ने TikTok को अनब्लॉक करने का कोई आदेश नहीं दिया है। ऐसी सभी खबरें झूठी और भ्रामक हैं। यानी फिलहाल ये ऐप Google Play Store और Apple App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular