Thursday, April 23, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHSuspend:लापरवाही बरतने के मामले में हुई कार्रवाई,जिला समाज कल्याण अधिकारी सस्पेंड

Suspend:लापरवाही बरतने के मामले में हुई कार्रवाई,जिला समाज कल्याण अधिकारी सस्पेंड

fok-media-samman-samaroh

Suspend:लापरवाही बरतने के मामले में हुई कार्रवाई,जिला समाज कल्याण अधिकारी सस्पेंड

Suspend: भ्रष्टाचार और विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में एक और कार्रवाई हुई है।

यूपी सरकार ने जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा को सस्पेंड कर दिया है।

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने लापरवाही बरतने और शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी थी।

जिसके बाद शासन की ओर से कार्रवाई करते हुए लखनऊ संबद्ध कर दिया गया है।

लापरवाही की डीएम को लगातार मिल रही थी शिकायत

जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार और विभागीय कार्यों में लापरवाही की डीएम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

इसके साथ ही अधिकारियों के निर्देश को भी नजरअंदाज किया जा रहा था। विभागीय लक्ष्य भी पूरे नहीं किए जा रहे थे।

इसको लेकर शासन की मंशा के अनुसार कार्य न करने पर डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेजा था।

अब डीएम के पत्र का संज्ञान लेते हुए शासन ने उन्हें सस्पेंड करने की कार्रवाई कर दी है।

साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी को लखनऊ संबद्ध कर दिया गया है।

डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास नीलिमा चौहान को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

डीएम ने लगातार दिए थे निर्देश

विभागीय कार्यों में तेजी लाने के डीएम की ओर से कई बार निर्देशित किया गया था। सीडीओ की ओर से भी लगातार निर्देश दिए जा रहे थे।

इसके वावजूद कार्यों में रूचि नहीं ली जा रही थी। इसी को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

सीडीओ कुलदीप मीना ने बताया, डीएम की तरफ से विभागीय कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामले में शासन को पत्र लिखा गया था। शासन स्तर से ही सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई है।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular