Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHStubble:अब पराली जलाने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही रोकी जाएगी किसान सम्मान...

Stubble:अब पराली जलाने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही रोकी जाएगी किसान सम्मान निधि

fok-media-samman-samaroh

Stubble:अब पराली जलाने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही रोकी जाएगी किसान सम्मान निधि

Stubble उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने अवगत कराया है कि पराली जलाने की घटनाओं में पिछले वर्ष की अपेक्षा हो रही लगातार वृद्धि होने को देखते हुए प्रशासन ने पराली जलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का निश्चय किया है।

पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ ही उन्हें मिलने वाली किसान सम्मान निधि पर भी रोक लगाई जाएगी। जिन गांवों में पराली की घटना ज्यादा हुई है

उनके प्रधानों को भी जिम्मेदार बनाते हुए कठोर कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है। अभी तक पराली जलाने में सर्वाधिक मामले हाटा एवं कप्तानगंज तहसीलों से प्राप्त हुए हैं।

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कठोर निर्देश देते हुए राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए पराली जलने की घटना पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।

जनपद में अब तक लगभग पचासी किसानों पर 225000 का जुर्माना लगाया गया है।

जिनमें से 10 किसानों से 25000 की जुर्माना राशि वसूल भी की गई है।

इस मामले में अब तत्काल कार्यवाही करते हुए जलने की घटना की पुष्टि पर तुरंत पर्यावरण को क्षति पहुंचाने की राशि वसूलने का निर्णय लिया गया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular