Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHShobhaa Yaatra: थाई मंदिर से निकली पवित्र बुद्ध धातु शोभायात्रा,लेटी प्रतिमा को...

Shobhaa Yaatra: थाई मंदिर से निकली पवित्र बुद्ध धातु शोभायात्रा,लेटी प्रतिमा को नवाया शीश,चढ़ाया चीवर

fok-media-samman-samaroh

Shobhaa Yaatra: थाई मंदिर से निकली पवित्र बुद्ध धातु शोभायात्रा,लेटी प्रतिमा को नवाया शीश,चढ़ाया चीवर

Shobhaa Yaatra: कुशीनगर स्थित थाई मंदिर से रविवार को 16वीं पवित्र बुद्ध धातु शोभा यात्रा निकाली गई।

इसमें भारत, थाईलैंड के अलावा कई देशों के बौद्ध भिक्षु, उपासक – उपासिकाएं व कलाकार शामिल रहे।

शोभायात्रा यात्रा से कुशीनगर का माहौल बुद्ध मय दिखा।

धम्मम शरणं गच्छामि, संघम शरणं गच्छामि, धम्मम शरणं गच्छामि का मंत्र गुंजायमान होता रहा।

शोभायात्रा की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक पीएन पाठक ने मंदिर पहुंचकर की।

शोभायात्रा में विधायक के साथ उद्योग पति प्रोंग्रिथ श्रीस्मिथ व चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल समेत गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

यह शोभायात्रा करीब 3:30 बजे हाथी, घोड़े व बाजे के साथ निकली।

शोभा यात्रा में शामिल थाईलैंड के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा।

आकर्षक ढंग से सजे कलाकारों की तरफ से प्रस्तुत किया जा रहा नृत्य थाईलैंड के उत्तरी भाग का प्रमुख मशहूर नृत्य रहा।

शोभा यात्रा का कार्यक्रम विगत 15 वर्षों से आयोजित किया जाता है।

शोभा यात्रा में भगवान बुद्ध का पवित्र धातु अवशेष रथ पर रखी गई थी। इसे महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर लाया गया।

यहां तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा हुई।

इसमें क्षेत्र के कई विद्यालयों के बच्चे भी शामिल हुए।

जिन्होंने बुद्ध के जीवन से जुड़े आकर्षक वेशभूषा में झांकियां निकाली थीं।

शोभायात्रा मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में मुख्य प्रवेश द्वार के रास्ते पहुंची।

जहां 6.1 मीटर लंबी शयन मुद्रा में बुद्ध प्रतिमा को शीश नवाया।

विशेष पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण व शांति की कामना की।

जनसंपर्क अधिकारी अंबिकेश त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार की सुबह यह यात्रा मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर से निकलकर रामाभार पहुंचेगा। जहां भव्य पूजा-अर्चना किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्य भिक्षु फ्रा महास्थिर अचान, पी खोमसांग पी . सोंक्रान, व रायल थाई एयर फोर्स कमांडर इन चीफ एयर मार्शल पुनपकडी पाटनकुल,

अनिल प्रताप राव, सचिन पाठक, अमित मालवीय, मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, किरन सिंह,

टीके राय, अमिताभ त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र, राजेश सिंह, एबी ज्ञानेश्वर,

भंते महेंद्र,भंते नंदरतन, भिक्षुणी धम्म नयना, अंबिकेश त्रिपाठी, विवेक गोंड, ओमप्रकाश कुशवाहा,

सूरज यादव, चौकी इंचार्ज गौरव शुक्ल, पर्यटन थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular