Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHSchool :परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण कर प्राप्त की जानकारी

School :परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण कर प्राप्त की जानकारी

fok-media-samman-samaroh

School :परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण कर प्राप्त की जानकारी

School: कुशीनगर जनपद के कसया में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में टॉप 100 में स्थान पाने वाले विकासखंड कसया के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण कर धार्मिक और पर्यटकीय महत्व का ज्ञान प्राप्त किया।

रविवार को नगर स्थित बीआरसी परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी कसया फाजिलनगर विजयपाल नारायण त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर शैक्षणिक दल को रवाना किया।

बीईओ श्री त्रिपाठी ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना होता है।

देश के धार्मिक, पर्यटकीय व वैज्ञानिक स्थलों के अवलोकन से ज्ञान व जिज्ञासा बढ़ती है। आधुनिक तरंगो को पकड़ने की अभिरुचि विकसित होगी।

यात्रा से छात्र पुस्तकीय तनाव से मुक्त होते हैं साथ ही जिन तथ्यों को वे पुस्तक में देखते हैं वह उन्हें प्रत्यक्ष रूप में देखने से मन की रुचि जागृत होती है।

भ्रमण में गोरखपुर स्थित बुढ़िया माई, नौका बिहार, अंबेडकर पार्क, प्राणी उद्यान आदि का दर्शन किया।

दल के छात्र सूरज यादव, कुमारी ज्योति, पिंकी, मानसा यादव, सोनी चौहान, महिमा वर्मा, विनीता भारती, विपिन कुमार, सलोनी, रितेश कुमार, अनुराग, प्रिया,

कुंज बिहारी पांडे आदि को राम प्रकाश पांडे, अजेय कुशवाहा, आदित्य कुमार तिवारी, अजय शुक्ला, मनोज कुमार चतुर्वेदी, अमीरुल हक, राजीव नयन द्विवेदी ,

भगवत कुमार सिंह, हरिन्द्र कुमार चौरसिया, शैलेश कुमार त्रिपाठी, महेश रजक, मनोज कुमार सिंह राजकिशोर सिंह, धनंजय मनी, अमला प्रसाद,

सुशील कुमार शर्मा, दीपेश सिंह, संजय यादव, शैलेश कुमार गोड, अशोक कुमार, रीता सिंह, प्रियंका पांडे, कुमारी इंदु गौड़, रश्मि सिंह तोमर, लेखाकार जितेंद्र कुमार रावत,

विजय कुमार गुप्त, रामदयाल यादव, जयप्रकाश व नेतृत्व प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार त्रिपाठी व महेंद्र सिंह ने बच्चों के प्रश्नों के उत्तर दिए और जानकारियां दी।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular