spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHRJD उम्मीदवारों की आ गई लिस्ट, जानें किसे मिला कहां से टिकट

RJD उम्मीदवारों की आ गई लिस्ट, जानें किसे मिला कहां से टिकट

fok-media-samman-samaroh


Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने 143 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। ये लिस्ट दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन आज, 20  अक्टूबर को आधिकारिक रूप से जारी की गई है। महागठबंधन में चल रहे विवाद की वजह से आरजेडी ने अब तक अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की थी। लिस्ट जारी होने से पहले ही पार्टी ने अपने सभी उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह दे दिया था।


कहां से चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी


RJD ने कई जरूरी सीटों से अपने प्रमुख उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पार्टी के सबसे बड़े चेहरे तेजस्वी यादव अपनी पारंपरिक सीट राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मधेपुरा से चंद्रशेखर को टिकट दिया गया है। मोकामा सीट से बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को मैदान में उतारा गया। अनुभवी नेता उदय नारायण चौधरी को झाझा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया। आरजेडी की लिस्ट जारी होने के साथ ही महागठबंधन के घटक दलों के बीच 3 सीटें ऐसी सामने आई हैं, जहां सीधा टकराव है। वैशाली में कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुशवाहा और आरजेडी प्रत्याशी संजीव कुमार आमने-सामने आए हैं।


इस सीट पर है वेट एंड वॉच की स्थिति


लालगंज में कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य कुमार और आरजेडी प्रत्याशी शिवानी शुक्ला एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरे हैं। सिकंदरा में भी कांग्रेस प्रत्याशी विनोद चौधरी और आरजेडी उम्मीदवार उदय नारायण चौधरी आमने-सामने हैं। कहलगांव सीट पर अभी वेट एंड वॉच की स्थिति बनी हुई है। यहां प्रवीण कुशवाहा और आरजेडी प्रत्याशी रजनीश आनंद आमने-सामने हैं। हालांकि, प्रवीण कुशवाहा ने अभी तक नामांकन नहीं किया है, लेकिन आज दोपहर में उनके नामांकन करने की संभावना है। आरजेडी की ये लिस्ट 2020 विधानसभा चुनाव की तुलना में एक सीट कम है। 2020 में राजद 144 सीट पर चुनाव लड़ी थी। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular