spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHRespect:डेडिकेटेड कमांड एवं कन्ट्रोल सेंटर के तीन वर्ष पूरे,कर्मचारियों का हुआ सम्मान

Respect:डेडिकेटेड कमांड एवं कन्ट्रोल सेंटर के तीन वर्ष पूरे,कर्मचारियों का हुआ सम्मान

fok-media-samman-samaroh

Respect:डेडिकेटेड कमांड एवं कन्ट्रोल सेंटर के तीन वर्ष पूरे,कर्मचारियों का हुआ सम्मान

Respect:नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार स्थापित डेडिकेटेड कमांड एवं कन्ट्रोल सेंटर (DCCC) के सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कुशीनगर नगर पंचायत छितौनी कार्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत में कार्यरत कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।समारोह के दौरान अध्यक्ष अशोक निषाद ने नगर पंचायत छितौनी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प दोहराया।

उन्होंने कहा, “कर्मचारी ही नगर पंचायत की रीढ़ हैं। उनके समर्पण और मेहनत से ही हमारा नगर पंचायत प्रदेश भर में सम्मान के साथ आगे बढ़ेगा।

“इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभासद विजय उर्फ मुन्ना, सभासद प्रतिनिधि रमेश निषाद, कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपू निषाद, प्रशांत कुमार मिश्र, ज्योति निषाद, सफाई नायक जितेंद्र यादव, भानु प्रसाद, रविन्द्र चौहान, अवनीश सिंह, कार्यालय सहायक उपेंद्र उपाध्याय, मुकेश निषाद, वकील चौरसिया, पंकज निषाद, राहुल कश्यप, निरंजन गुप्ता, अनूप गौड़, प्रमोद, राजन, राकेश, अमरनाथ, दीपक सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

सफाई कर्मचारियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में आशा देवी, कुसुम देवी, विनोद, रतनलाल, मनोज, मीना देवी, विकास, उर्मिला, रमेश, आकाश, दीनानाथ व अन्य शामिल रहे, जिन्हें भी सम्मानित किया गया।

यह आयोजन नगर पंचायत के कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular