Thursday, May 28, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHReshuffle: यूपी में योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS अफसरों...

Reshuffle: यूपी में योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS अफसरों के तबादले

fok-media-samman-samaroh

Reshuffle: यूपी में योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS अफसरों के तबादले

Reshuffle: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है।

मंगलवार को 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए। सोमवार देर रात 9 अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद यह दूसरा बड़ा फेरबदल है।

नए आदेश के अनुसार, चंद्र विजय सिंह को विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

निखिल टीकाराम फुण्डे को चंदौली से हटाकर अयोध्या का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

चंद्र मोहन गर्ग को प्रयागराज नगर निगम के नगर आयुक्त पद से हटाकर चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि सीलम साई तेजा अब प्रयागराज नगर निगम के नए नगर आयुक्त होंगे।

अन्य तबादलों में मृणाली अविनाश जोशी को मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर, निशा को मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन, संजय चौहान को जिलाधिकारी, अमेठी और शिपू गिरी को नगर आयुक्त, सहारनपुर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा महेंद्र वर्मा को सचिव, यूपी भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण, अवनीश कुमार राय को जिलाधिकारी, बदायूं, शुभ्रांत कुमार शुक्ल को जिलाधिकारी, इटावा, आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को जिलाधिकारी, कन्नौज, निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, संदीप भागिया को अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर, कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण को मुख्य विकास अधिकारी, मुजफ्फरनगर और राज कुमार को विशेष सचिव, ऊर्जा विभाग बनाया गया है।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular