spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHRepublic Day Parade में दिखी देशभक्ति की झलक, मणिपुर और ऑपरेशन सिंदूर...

Republic Day Parade में दिखी देशभक्ति की झलक, मणिपुर और ऑपरेशन सिंदूर की गूंज ने मचाई धूम

fok-media-samman-samaroh


Republic Day Parade 2026: आज भारत ने अपना 77वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। कार्तव्य पथ पर आयोजित परेड में सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता का शानदार प्रदर्शन हुआ। इस साल की परेड का मुख्य आकर्षण ‘वंदे मातरम्’ के 150साल पूरे होने का उत्सव, मणिपुर की झांकी और ऑपरेशन सिंदूर का गर्जनापूर्ण प्रदर्शन रहा। तो चलिए जानते है इस बार परेड में क्या खास रहा।


बता दें, परेड की शुरुआत सुबह 10:30बजे हुई, जिसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के संयुक्त प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहली बार ‘फेज्ड बैटल ऐरे’ का प्रदर्शन किया गया, जिसमें स्वदेशी हथियार और वाहन जैसे अशोक लीलैंड आर्म्ड यूजीवी शामिल थे। हिम योद्धा नामक पशु दस्ता भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें बैक्ट्रियन ऊंट, जांस्कारी पोनी, बाज और विभिन्न नस्ल के कुत्ते जैसे मुधोल हाउंड, रामपुर हाउंड आदि शामिल थे। मालूम हो कि ये जानवर ऊंचाई वाले इलाकों में सेना की मदद करते हैं।


वंदे मातरम् की गूंज


बैंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम् को पूरे 150साल हो गए। इस साल परेड में संस्कृति मंत्रालय की झांकी ‘वंदे मातरम्: द सोल-क्राई ऑफ ए नेशन’ ने स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की भूमिका को दर्शाया। लगभग 2,500कलाकारों ने एक विशेष प्रस्तुति दी, जिसमें विभिन्न राज्यों की लोक कलाएं शामिल थीं। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला था


मणिपुर की झांकी


मणिपुर की झांकी ‘टुवार्ड्स प्रॉस्पेरिटी: फ्रॉम फील्ड्स टू इंटरनेशनल मार्केट्स’ ने राज्य की कृषि और निर्यात क्षमता को उजागर किया। इसमें स्थानीय किसानों से अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक की यात्रा दिखाई गई, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक कदम है। झांकी में मणिपुर की सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक विकास को जोड़ा गया, जो पूर्वोत्तर राज्यों के योगदान को रेखांकित करता है। इस बार कुल 17राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की झांकियां परेड में शामिल हुईं।


ऑपरेशन सिंदूर की गर्जना


इस साल की परेड में सबसे रोमांचक प्रदर्शन था रक्षा मंत्रालय की त्रि-सेवा झांकी ‘ऑपरेशन सिंदूर: विक्ट्री थ्रू जॉइंटनेस’। यह 2025 में भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर आधारित था। जहां अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले, जिसमें 26 लोग मारे गए, के जवाब में भारत ने 7 मई 2025 को मिसाइल हमले शुरू किए। इस ऑपरेशन ने सेना, नौसेना और वायुसेना की संयुक्त क्षमता को दिखाया, जिसने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए। परेड में एक ग्लास-केस्ड इंटीग्रेटेड ऑपरेशनल सेंटर और उन्नत सिस्टम दिखाए गए, जो भारत की रक्षा तैयारियों को मजबूत करते हैं। यह पहली बार था जब इस ऑपरेशन को परेड में प्रदर्शित किया गया। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular