Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHPublic Court: राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनपद के विभिन्न...

Public Court: राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनपद के विभिन्न अधिकारियों की हुई बैठक

fok-media-samman-samaroh

Public Court: राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनपद के विभिन्न अधिकारियों की हुई बैठक

Public Court:  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर सुशील कुमार शशि की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.12.2024 दिन शनिवार को दीवानी न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना व वाह्य न्यायालय, कसया, कुशीनगर के प्रांगण में आयोजित की जा रही है।

उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु मोहम्मद रिजवान अहमद अपर जिला जज, कोर्ट नं०-1/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, कुशीनगर की अध्यक्षता में आज अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद के समस्त उपाधीक्षक, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यागजन कल्याण अधिकारी की बैठक आयोजित की गई।

उक्त बैठक में मोहम्मद रिजवान अहमद अपर जिला जज द्वारा उपस्थित सभी अधिकारीगण को इस लोक अदालत में अपने अपने विभाग से अधिक से अधिक वाद चिन्हित कर निस्तारित करने व अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक को निर्देशित किया गया कि न्यायालय द्वारा जारी किए जा रहे सम्मन की शत प्रतिशत तमिला सुनिश्चित किया जाए जिससे कि अधिक से अधिक वादकारी लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामले का निस्तारण करा सके।

अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह द्वारा शत प्रतिशत नोटिस की तमिला कराने व अन्य विभाग के अधिकारीगण द्वारा ज्यादा से ज्यादा मामलों को चिन्हित कर लोक अदालत में निस्तारित कराने का आश्वाशन दिया गया।

उक्त बैठक की अध्यक्षता मो रिजवान अहमद अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं बैठक का आयोजन शैकेंद्र मणि त्रिपाठी अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा किया गया।

इस बैठक में रितेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, अमित सक्सेना पुलिस उपाधीक्षक तमकुहीराज, विनय कुमार जिला प्रोवेशन/समाज कल्याण अधिकारी, कुशीनगर, अभय पांडेय, जिला दिव्यागजन कल्याण अधिकारी कुशीनगर उपस्थित रहे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular