Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHPublic affairs: जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं जनशिकायतें, त्वरित निस्तारण के...

Public affairs: जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं जनशिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

fok-media-samman-samaroh

Public affairs: जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं जनशिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Public affairs: कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर, जिलाधिकारी, ने  जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसामान्य की शिकायतों को सुना और उनका तत्काल निस्तारण किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समाधान में सुचिता, पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटाया जाए।

उन्होंने एक-एक व्यक्ति की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्यवाही करने को कहा।

विशेष रूप से, जमीन से संबंधित समस्याओं के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर ससमय निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी शिकायतें जनता दर्शन में स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र के माध्यम से दर्ज कराएं।

साथ ही, प्राथमिक स्तर पर समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) पी.के. राय, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट राजेश श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular