Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHPoK और पंजाब प्रांत में कुछ बड़ा कर रहा पाकिस्‍तान, जंग की...

PoK और पंजाब प्रांत में कुछ बड़ा कर रहा पाकिस्‍तान, जंग की तैयारी के लिए शुरू किया ये काम

fok-media-samman-samaroh


Pakistan Army: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। इस हमले की सारी जिम्मेदारी पाकिस्तान आतंकी संगठन TRF (द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने ली है। जिसके बाद सरकार ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर सुरक्षा बलो की तैनाती कर दी है। भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर रहा है। जिस वजह से पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है। लेकिन इस बीच, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में ‘ललकार-ए-मोमिन’ नाम से पाकिस्तानी सेना ने एक सैन्य अभ्यास शुरु कर दिया है।


सूत्रों की मानें तो पाकिस्तानी सेना ने एक ऐसा ही सैन्य अभ्यास पंजाब प्रांत में शुरु किया गया है। जिसका नाम ‘फिजा-ए-बदर’ रखा गया है। इस सैन्य अभ्यास में J-10 और F-16 जैसे कई लड़ाकू विमान शामिल हैं।


सैन्य अभ्यास शुरू करने का फैसला


पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान का कहना है कि भारत कभी भी कुछ भी कर सकता है। इसलिए पाकिस्तान की फोर्स को बढ़ाया जा रहा है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि भारत अपनी सैन्य ताकत के चलते पाकिस्तानी पर कभी भी हमला कर सकता है। ऐसे में पाकिस्तानी सेना अलर्ट मोड पर है। इसलिए पाकिस्तान ने हाल ही में अपने कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में ‘ललकार-ए-मोमिन’ और पंजाब क्षेत्र में ‘फिजा-ए-बदर’ नाम से दो दो बड़े सैन्य अभ्यास शुरू करने की घोषणा की है।


मालूम हो कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने नियंत्रण रेखा (LOC) की सुरक्षा के लिए भारी मात्रा में फोर्स की तैनाती की हैं। जिसके चलते पाकिस्तान ने सैन्य अभ्यास शुरू करने का फैसला किया। इसका मकसद भारतीय हवाई हमलों के बारे में जानकारी जुटाना है। इसलिए पाकिस्तान ने अपने सेंट्रल और नॉर्दर्न कमांड में वायुसेना के नेतृत्व में युद्धाभ्यास की योजना बनाई है। लेकिन इस फैसले से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ सकता है। क्योंकि इन अभ्यासों को भारत के लिए एक उकसावे की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।


पाकिस्तान का सैन्य युद्धाभ्यास


ललकार-ए-मोमिन: इस अभ्यास का नाम धार्मिक और ऐतिहासिक संदर्भों से जुड़ा हुआ माना जाता है। जो सैन्य शक्ति और आत्मविश्वास को दर्शाता है।


फिजा-ए-बदर: इस अभ्यास का नाम इस्लामी इतिहास के प्रसिद्ध बदर युद्ध से प्रेरित है। जो रणनीतिक और आक्रामक सैन्य कार्रवाइयों का प्रतीक माना जाता है। यह अभ्यास पाकिस्तानी वायुसेना की युद्धक क्षमताओं को परखने और बढ़ाने पर केंद्रित है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular