Thursday, May 21, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHPNG कनेक्शन पर सरकार ने जनता को दी राहत, ₹500 तक फ्री...

PNG कनेक्शन पर सरकार ने जनता को दी राहत, ₹500 तक फ्री गैस और सिक्योरिटी चार्ज खत्म

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव की बीच सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने लोगों को पाइप्ड नेचुरल गैस का नया कनेक्शन लेने पर सिक्योरिटी फीस भी माफ और ₹500 तक फ्री गैस का लाभ देने का ऐलान किया है।


इस पर पेट्रोलियम संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार PNG के विस्तार पर काम कर रही है और PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसी के मद्देनजर तेल कंपनियों ने पीएनजी सप्लाई के लिए सिक्योरिटी फीस तक माफ कर दी है।


देश में LPG की कोई कोई कमी नहीं है- सुजाता शर्मा


कालाबाजारी को लेकर सुजाता शर्मा ने कहा कि देश में LPG की कोई कोई कमी नहीं है। साथ ही इसकी कालाबाजारी सख्त कदम उठा रही है। इसी के तहत 24 मार्च को 2700 जगह छापे मारे गए है। साथ ही दो हजार से सिलेंडर जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। एलपीजी की सप्लाई पर्याप्त है। पेट्रोल डीजल को लेकर उन्होंने कहा कि रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं। भारत के पास कुल 26 करोड़ टन रिफाइनिंग क्षमता है।


जानकारी के अनुसार, बीते दिन LPG रिफिल के लिए करीब 92% ऑनलाइन की गई थी। अभी भी रोज़ाना ज़्यादा बुकिंग मिल रही हैं। 26 राज्यों को 22 लाख टन कमर्शियल LPG आवंटित की गई है और कल 30,000 5 किलो के LPG सिलेंडर बांटे गए।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular