Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHPM मोदी को कांग्रेस ने किया ‘गायब’, बीजेपी ने किया पलटवार, कहा-...

PM मोदी को कांग्रेस ने किया ‘गायब’, बीजेपी ने किया पलटवार, कहा- वे पाकिस्तान का समर्थन क्यों कर रहे हैं?

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। इसी बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने पीएम मोदी का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनके सिर और हाथ-पैर गायब दिखाए गए हैं। जिसके बाद सियासी जगत में संग्राम शुरू हो गया है।


कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X हैंडल पर इस पोस्टर को साझा करते हुए कहा कि जिम्मेदारी के समय GAYAB। कांग्रेस के इस पोस्ट के बाद विवाद बढ़ गया है। भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सीधे पाकिस्तान से ऑर्डर ले रही है। कांग्रेस पाकिस्तान आतंक के डीपस्टेट की टूलकिट बन गई है।


वे पाकिस्तान का समर्थन क्यों कर रहे हैं?– अनुराग ठाकुर


भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि, “कांग्रेस और उनके नेताओं की क्या मजबूरी है, कि पाकिस्तान के बोल बोलना ज़रूरी है? वे पाकिस्तान का समर्थन क्यों कर रहे हैं? क्या उन्हें भारतीयों का खून-खराबा देखकर गुस्सा नहीं आता?उनके नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सैफुद्दीन सोज़ हमसे कहते हैं कि जब पाकिस्तान कहता है कि वह हमले में शामिल नहीं है, तो हम उसकी बात सुनें और पाकिस्तान में पानी का प्रवाह न रोकें।


कांग्रेस किसके साथ खड़ी है? भारत के साथ या पाकिस्तान के साथ?– अनुराग ठाकुर


अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस किसके साथ खड़ी है? भारत के साथ या पाकिस्तान के साथ? जब भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की, तब भी कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। अभी कुछ ही समय बीता है और कांग्रेस ने भारत पर सवाल उठाना और पाकिस्तान का पक्ष लेना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान समर्थक कांग्रेस का चेहरा फिर से उजागर हो गया है। कांग्रेस नेता तरह-तरह के बयान दे रहे हैं और पार्टी नेतृत्व उनके खिलाफ़ किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहा है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular