spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHPM मोदी से खरगे तक...कई नेताओं ने देशवासियों को दी नए साल...

PM मोदी से खरगे तक…कई नेताओं ने देशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं और प्यार-भरा संदेश

fok-media-samman-samaroh


Political Leaders New Year Wishes:देशभर में 2026 का स्वागत पूरे उत्साह, आतिशबाजी, संगीत और उल्लास के साथ किया है। दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर मुंबई, गोवा, चेन्नई के बीच और पहाड़ी स्टेशनों तक जगह-जगह लोग नए साल की शुरुआत में झूमते नजर आए। इस खास मौके पर PM मोदी से लेकर राहुल-अखिलेश समेत कई राजनेताओं ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए देशवासियों को नए साल की बधाई देते हुए एकजुटता और प्रगति का संदेश दे रहे हैं।


नए साल पर PM मोदी का संदेश


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल की शुरुआत में देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा ‘2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।’ इसके साथ उन्होंने एक प्रेरक श्लोक भी साझा किया, जिसमें ज्ञान, शौर्य, तेज, बल और धैर्य जैसे गुणों का उल्लेख है। पीएम मोदी ने 2025 को सुधारों का वर्ष बताते हुए 2026 में और मजबूत भारत बनाने की बात कही।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा ‘नया साल नई ऊर्जा, सकारात्मक बदलाव और ताजा शुरुआत का प्रतीक है। आइए राष्ट्र विकास, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करें।’ उन्होंने कामना की कि 2026 शांति, सुख, समृद्धि लाए और मजबूत भारत निर्माण में नई ऊर्जा दे।


अखिलेश यादव का संदेश


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नए साल को मानवता, प्रेम और सामाजिक न्याय से जोड़ते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि 2026 समानता, सम्मान और सौहार्द को मजबूत करने का वर्ष बने। अखिलेश ने अपने संदेश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने वाले सभी ‘पीडीए प्रहरी’ को भी समर्पित किया।


मल्लिकार्जुन खरगे का संदेश


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी देशवासियों को खुशहाली, स्वास्थ्य और प्रगति की कामना की। उन्होंने नव साल को लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण से जोड़ते हुए नागरिकों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा नया साल कमजोर वर्गों के अधिकारों काम का अधिकार, वोट का अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने के अधिकार की रक्षा के लिए जन आंदोलन बने।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी बधाई


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए नए साल की बधाई दी है। उन्होंने लिखा ‘आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए। Wishing everyone a very Happy New Year 2026!’   

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular