Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत कई आयामों पर कार्रवाई कर रहा है। एक ओर जहां पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं तो वहीं जम्मू कश्मीर में रहने वाले आतंकवादियों या उनके मददगारों पर भी सख्ती की जा रही है। इस बीच पहलगाम हमले की जांच की जिम्मेदारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी को दे दी गई है। NIA पूरे मामले की जांच करके रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें 2 विदेशी पयर्टक भी शामिल थे। इस हमले के बाद जम्मू कश्मीर प्रशासन ने आतंकियों के स्केच भी जारी किया था। इस हमला को अंजाम देने वालों में पाकिस्तानियों के साथ ही कुछ स्थानीय आतंकवादी भी मौजूद थे। स्थानीय आतंकियों पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने अबतक 8 घरों को जमीनदोश कर दिया है।
NIA करेगी पहलगाम हमले की जांच, कश्मीर में कई आतंकियों के घर धवस्त
RELATED ARTICLES









