spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘...NDA की सरकार आ रही है’ तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर अनिल...

‘…NDA की सरकार आ रही है’ तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर अनिल विज ने कसा तंज

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS:जैसे जैसे बिहार में चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे राजनीति हलचल बढ़ती जा रही है नेताओं के बयान भी आने लगे है। INDIA गठबंधन के नेता तेजस्वी यादव का बयान भी सामने आया है। इस दौरान गहलोत ने कि अगर NDA की सरकार बनती है तो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा। जिसपर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने चुटकी लेते हुए कहा है कि इसका मतलब है कि तेजस्वी यादव ने ये तो स्वीकार कर लिया है कि NDA की सरकार आ रही है। मुख्यमंत्री किसको बनाना है ये हमारा मामला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और अमित शाह मंचों से कह चुके है कि हमारी सरकार आयेगी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बनायेंगे। अब तेजस्वी यादव को घर जाकर सोचना चाहिए।


कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र पर भ्रष्टाचार के आरोप तय होने पर अनिल विज ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस का ये पैमाना रहा है कि जिसपर जितने ज्यादा भ्रष्टाचार का आरोप हो उसको उतना बड़ा पद दिया जाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर भी आरोप है। राहुल गांधी को सबसे बड़ा पद दिया हुआ है। भूपिंदर सिंह हुड्डा पर भी आरोप है। उनको भी विपक्ष का नेता बनाया गया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राव नरेंद्र पर भी आरोप है और उनपर चार्ज सीट तय हो गई है उनको भी प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है।


हरियाणा में शर्तों के साथ महिलाओं को काम करने की अनुमति


दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं को दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में रात्रि में काम करने की अनुमति दी गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में भी ये प्रावधान कर दिया गया है कि महिलाएं अब रात को भी काम कर सकेंगी उसकी कुछ शर्तें लगाई गई है। उन्होंने कहा कि कम से कम चार महिलाएं होनी चाहिए और वहां पर सीसीटीवी लगा होना चाहिए।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular