Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHMLC: शिक्षक एमएलसी ने किया मूल्यांकन केंद्र का दौरा

MLC: शिक्षक एमएलसी ने किया मूल्यांकन केंद्र का दौरा

fok-media-samman-samaroh

MLC: शिक्षक एमएलसी ने किया मूल्यांकन केंद्र का दौरा

MLC: गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को नगर के श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र का दौरा किया।

विधायक के पहुंचने पर प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे व जिलामंत्री गोविंद प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने एमएलसी त्रिपाठी का विद्यालय परिसर में जोरदार स्वागत किया।

शिक्षकों ने विधायक को फूल मालाओं से लाद दिया। शिक्षक विधायक ने इसके पहले नवजीवन इंटर कालेज पटहेरवा और कुशीनगर के बुद्ध इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र का भी दौरा किया।

विधायक ने शिक्षकों से शिक्षा जगत की समस्याओं पर चर्चा की और एकजुटता का आह्वान किया।

शिक्षकों ने अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को विधायक से साझा किया।

वित्तविहीन शिक्षकों व आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने एमएलसी का विधान परिषद में जोरदार ढंग से पैरवी के लिए आभार प्रकट किया।

विधायक ने कहा कि आपकी समस्याओं के दूर होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, देवरिया जिलाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी, देवरिया जिलामंत्री विजय भारत सिंह,

कोषाध्यक्ष देवरिया अभिषेक पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी,

सत्येंद्र उपाध्याय, प्रधानाचार्य कुशीनगर उमेश उपाध्याय, प्रधानाचार्य पटहेरवा राम बच्चन राम, प्रधानाचार्य बेलवा बलुआ सूर्य प्रताप सिंह,

अमित नाथ तिवारी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, ब्रजभूषण सिंह, महेंद्र पांडेय, संतोष कुमार दूबे, राजेश मणि,

डीएस मिश्र, लक्ष्मी मिश्र, राजेंद्र प्रसाद, गजेंद्र सिंह, लक्ष्मी मिश्र, विवेक मिश्र, शशिभूषण त्रिपाठी सहित आदि मौजूद रहे।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular