Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHMeeting: थानाध्यक्ष अगुवाई में रमजान एवं होली पर्व को लेकर हुई पीस...

Meeting: थानाध्यक्ष अगुवाई में रमजान एवं होली पर्व को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

fok-media-samman-samaroh

Meeting: थानाध्यक्ष अगुवाई में रमजान एवं होली पर्व को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

Meeting:जिले के स्थानीय थाना परिसर में आगामी होली एवं रमजान के त्यौहार को लेकर थानाध्यक्ष सेवरही धीरेंद्र राय की अगुवाई में पीस कमेटी की बैठक हुई।

जिसमें उपस्थित सम्भ्रान्त लोगों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व को सकुशल संपन्न कराने का भरोसा दिलाया गया।

वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सहयोग किया जाने की अपील की गई। शुक्रवार को सेवरही थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशानुसार थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय नेउपस्थित लोगों से होली एवं रमजान के त्यौहार को लेकर तैयारियों एवं समस्या के बारे में जानकारी लिया।

बैठक में क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द में खलल डालने वाले अराजक तत्वों की पहचान करने एवं दोनों वर्गों के प्रमुख त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया।

बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि गंगा यमुनी तहज़ीब व आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण का सेवरही थाना क्षेत्र साक्षी रहा है

यह पूर्व से दोनों वर्गों के लोग आपसी सामंजस्य एवं सौहार्द से पर्व को मनाते आए है। दोनो वर्गों के लोग एक दूसरे के त्यौहार में बढ़ चढ़ कर सहभागिता सुनिश्चित करते है।

इस बार की होली एवं रमजान के त्यौहार को भी शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने के लिए दोनों वर्गों के प्रबुद्ध लोगों को आगे आकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की आवश्यकता है।

बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं सहित सम्भ्रान्त लोगों ने दोनों त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए तमाम बिंदुओं पर अपना सुझाव पुलिस प्रशासन को दिया।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular