Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHMeeting: जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनपद के...

Meeting: जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ की बैठक

fok-media-samman-samaroh

Meeting: जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ की बैठक

Meeting: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर  सुशील कुमार शशि की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.12.2024 दिन शनिवार को दीवानी न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना व वाह्य न्यायालय, कसया, कुशीनगर के प्रांगण में आयोजित की जा रही है।

उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु जजशिप कुशीनगर के सभी न्यायिक अधिकारियो द्वारा अबतक की गई तैयारियों की समीक्षा हेतु जिला जज के विश्राम कक्ष में बैठक आयोजित की गयी।

इस बैठक में उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारीगण से दिनांक 14.12.2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित होने वाले मामलों के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। मोहम्मद रिजवान अहमद अपर जिला जज, कोर्ट नं०-1/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, ने भी लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सभी न्यायिक अधिकारीगण से बातचीत किये।

राष्ट्रीय लोक अदालत में पीटी आफेन्सेस, एन०आई० एक्ट, पारिवारिक वाद, विद्युत वाद, सक्शेसन वाद इत्यादि की निस्तारण पर जोर दिया गया एवं सुशील कुमार शशि जिला जज द्वारा सभी न्यायिक अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा मामलों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

इस समीक्षा बैठक में सुनील कुमार यादव विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० एक्ट, श्री शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सत्यपाल सिंह प्रेमी अपर जिला जज/एफ०टी०सी०, दिनेश कुमार-II अपर जिला जज/एफ०टी०सी०, श्रीमती कबिता सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, विजय कुमार वर्मा-II सिविल जज (सी०डि)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,

मयंक प्रकाश सिविल जज (सी०डि०) कसया, श्रीमती शहनाज अंसारी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया, रामेश्वर दयाल सिविल जज (सी०डि०)/एफ०टी०सी०, सुश्री निकिता महाजन सिविल जज (जू०डि०) कसया, अजीत कुमार मिश्र सिविल जज (जू०डि०), शान्तनु तंवर न्यायिक मजिस्ट्रेट, संजय कुमार न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया, सुश्री ज्योत्सना नागवंशी सिविल जज (जू०डि०)/एफ०टी०सी०, अंशुमान सिविल जज (जू०डि०), श्रीमती शशि किरन अतिरिक्त सिविल जज (जू०डि०) कसया, सर्वेश कुमार पाण्डेय अतिरिक्त सिविल जज (जू०डि०) कसया उपस्थित रहे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular