Sunday, May 3, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHMarriage: शादी में बरातियों को रोटी परोसने में हुई देरी दूल्‍हा हुआ...

Marriage: शादी में बरातियों को रोटी परोसने में हुई देरी दूल्‍हा हुआ नराज,उसी रात दूसरी लड़की से रचा ली शादी

fok-media-samman-samaroh

Marriage: शादी में बरातियों को रोटी परोसने में हुई देरी दूल्‍हा हुआ नराज,उसी रात दूसरी लड़की से रचा ली शादी

Marriage: यूपी के चंदौली में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शादी में रोटी परोसने में हुई देरी पर दूल्‍हा इतना भड़क गया कि शादी से ही मना कर दिया।

इतना ही नहीं वह निकाह से पहले ही फरार हो गया। उसी रात रिश्‍तेदारी की एक अन्‍य लड़की से उसने निकाह भी कर लिया। इधर, दुल्‍हन हाथों में मेहंदी रचाए इंतजार करती रह गई।

उसे दूल्‍हे के गायब होने का पता चला तो बुरी तरह दुखी हो गई। रोती-बिलखती दुल्‍हन ने बुधवार को प्रार्थना पत्र देकर एसपी आदित्‍य लांग्‍हे से मामले की शिकायत की थी।

एसपी के आदेश पर पुलिस ऐक्‍शन में आई तो फिर शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

पीड़ित दुल्‍हन ने मीडिया से बताया 

मामला, चंदौती के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र के हमीदपुर का है।

पीड़ित दुल्‍हन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सात महीने पहले उसकी शादी गांव के ही मेहताब नाम के एक युवक से तय हुई थी। 22 दिसम्‍बर को शादी होने वाली थी।

लड़की वालों ने धूमधाम से शादी (Marriage) की तैयारी कर रखी थी। बारात आई तो मिठाइयों से उसका स्‍वागत किया गया।

इसके बाद बारातियों को खाना खिलाया जाने लगा। आरोप है कि इसी दौरान एक बारात ने रोटी देर से मिलने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उसकी बातें सुन अन्‍य बाराती भी नाराज हो गए।

दूल्‍हा भी नाराज हो गया

दुल्‍हन के घरवाले और रिश्‍तेदार बारातियों को समझाते रहे लेकिन वे नहीं माने। दूल्‍हा भी नाराज हो गया। वह वहां से चला गया। बारात भी वापस लौट गई।

इसके बाद दुल्‍हन के घर जहां थोड़ी देर पहले शादी की धूमधाम थी वहां सन्‍नाटा पसर गया।

दुल्‍हन का आरोप है कि कुछ घंटे बाद ही लडके की शादी (Marriage) उसी गांव के रिश्‍तेदारी की एक लड़की से करा दी गई।

इधर, दुल्‍हन के जोड़े में हाथों में मेंहदी रचाए पीड़िता इंतजार करती रह गई। इस पूरे घटनाक्रम से पीड़‍िता के घर में दुख और गुस्‍से का माहौल है।

दुल्‍हन और उसके परिवार के लोगों ने 24 दिसम्‍बर को एसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की।

पीड़िता के परिवार ने बताया 

पीड़िता के परिवार का कहना है कि करीब दो सौ लोग बारात में आए थे। उनके लिए आयोजन करने पर अच्‍छा-खासा खर्च हो गया।

डेढ़ लाख का दहज दिए जाने की बात भी उन्‍होंने कही है। उनका कहना है कि कुल करीब सात लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़िता ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

पीड़ि‍ता के परिवार का कहना है कि इस मामले में पहले औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पर शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

इसके बाद बुधवार को उन्होंने एसपी आदित्य लांग्हे को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की थी। शुक्रवार को दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular