spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHIPS सतीश गोलचा होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, SBK सिंह का...

IPS सतीश गोलचा होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, SBK सिंह का लेंगे स्थान

fok-media-samman-samaroh


Delhi Police: दिल्ली पुलिस को नया नेतृत्व मिल गया है। वरिष्ठ IPS अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, 1992बैच के IPS अधिकारी सतीश गोलचा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। गोलचा मौजूदा पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह का स्थान लेंगे। जिन्हें 01अगस्त 2025को दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।


कौन हैं सतीश गोलचा?


बता दें,  सतीश गोलचा वर्तमान में दिल्ली के तिहाड़ जेल के महानिदेशक (DG Prisons) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपने करियर में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। 1992बैच के इस आईपीएस अधिकारी ने दिल्ली पुलिस में डिप्टी कमिश्नर (DCP), जॉइंट कमिश्नर और स्पेशल कमिश्नर (इंटेलिजेंस) जैसे कई पदों पर कार्य किया है।


इसके अलावा उन्होंने साल 2020में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) के रूप में भी भूमिका निभाई। इसके साथ ही गोलचा ने फरवरी 2022से जून 2023तक अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में भी सेवा दी है।


कौन हैं एसबीके सिंह?


दूसरी तरफ, एसबीके सिंह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी है। जिन्हें 01 अगस्त 2025 को दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। जब पूर्व आयुक्त संजय अरोड़ा सेवानिवृत्त हुए थे। हालांकि, उनका कार्यकाल केवल 21 दिनों का रहा, जो दिल्ली पुलिस के इतिहास में सबसे कम अवधि के कार्यकालों में से एक है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular