Saturday, May 23, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHInspection: जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय वेयरहाउस में रखे ईवीएम तथा वीवीपीएटी मशीन...

Inspection: जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय वेयरहाउस में रखे ईवीएम तथा वीवीपीएटी मशीन का त्रैमासिक निरीक्षण किया

fok-media-samman-samaroh

Inspection: जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय वेयरहाउस में रखे ईवीएम तथा वीवीपीएटी मशीन का त्रैमासिक निरीक्षण किया

Inspection: (कम्प्यूटर जगत ) जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने आज निर्वाचन कार्यालय वेयरहाउस में रखे ईवीएम तथा वीवीपीएटी मशीन का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की की स्थिति, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपायो सहित अन्य बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण दौरान नगर पालिका के माध्यम से साफ सफाई कराने सहित उपयोगी उपकरणों को सुरक्षित रखने का निर्देश संबंधित को दिए।

निरीक्षण दौरान वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।

डीएम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत मा0 भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने सुरक्षा गार्ड्स की शिफ्टवार तैनाती सहित वेयरहाउस की अन्य सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/उप जिलाधिकारी मु0 जफर सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular