spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHInauguration: 50 शैय्या वाले फील्ड हॉस्पिटल का लोकार्पण, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा...

Inauguration: 50 शैय्या वाले फील्ड हॉस्पिटल का लोकार्पण, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा

fok-media-samman-samaroh

देवरिया सांसद शंशांक मणि त्रिपाठी ने फाजिलनगर के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आपातकालीन कोविड रिस्पॉन्स प्लान (ईसीआरपी) योजना के तहत निर्मित 50 शैय्या वाले फील्ड हॉस्पिटल का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपम प्रकाश भास्कर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गंभीर:सांसद 

लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद शंशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गंभीर है।

उन्होंने बताया कि इस फील्ड हॉस्पिटल की स्थापना से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी और आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा, “आम आदमी को निःशुल्क और सुलभ इलाज मिले, इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि इस अस्पताल में जीवनरक्षक उपकरण, ऑक्सीजन की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, डॉक्टरों और नर्सों की टीम सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

क्षेत्रवासियों के लिए वरदान साबित होगा

यह अस्पताल क्षेत्रवासियों के लिए वरदान साबित होगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपम प्रकाश भास्कर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यह अस्पताल एक महत्वपूर्ण कदम है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उमाशंकर नायक ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय,

जिलाध्यक्ष अजय राय, चन्द्र प्रकाश यादव, सत्यम शुक्ला, मनोज चौबे, पशुपतिनाथ जायसवाल, रामबृक्ष गिरी, कन्हैया शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन कवि मनंजय तिवारी और सतेंद्र पाण्डेय ने किया।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, मुन्नू मिश्रा, श्रीनिवास राय, मुकुल तिवारी, नंदकिशोर पाण्डेय, अभिषेक तिवारी, दुर्गेश सिंह, अखिलेश शुक्ला,

सरिता मिश्रा, डॉ. एचएन प्रसाद, डॉ. साजिद हुसैन, डॉ. रविशंकर सिंह, डॉ. अंशिका राय, डॉ. अराफात, डॉ. अखिलेश कुमार, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, पंकज राय, नागेंद्र सिंह, अनुज तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular