Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHHealth test: पवन दूबे के नेतृत्व में निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य...

Health test: पवन दूबे के नेतृत्व में निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन

fok-media-samman-samaroh

Health test: पवन दूबे के नेतृत्व में निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन

Health test: सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे के नेतृत्व में नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड स्थित बरवा खुर्द ग्राम पंचायत के बरवा बाजार में निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

सरस्वती देवी बृज बिहारी दूबे एजुकेशनल ट्रस्ट एवं उत्तर भारत में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी प्राइवेट आई केयर हॉस्पिटल नेटवर्क सेंटर फॉर साइट के सहयोग से विशेषज्ञों द्वारा इस शिविर में 277 व्यक्तियों की निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार कर आवश्यक दवाएं तथा संसाधन उपलब्ध कराए गए।

इस दौरान पंजीकृत व्यक्तियों ने अत्याधुनिक मशीनों द्वारा अपने आँखों की जांच कराकर उचित परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया।

इस नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन बरवा खुर्द के ग्राम प्रधान रियाजउद्दीन अंसारी एवं सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने फीता काटकर किया ।

शिविर के आयोजक श्री पवन दूबे जी द्वारा आगंतुक सभी व्यक्तियों हेतु जलपान की व्यवस्था भी कराई गई थी।

इस नेत्र जांच शिविर में प्रमुख रूप से छट्ठू प्रसाद, अजहर अली, अरविंद कुशवाहा, महमूद अंसारी, प्रिंस जायसवाल, ध्रुव नारायण पांडेय , शमशुल हक, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित रहें।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular