Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHGraphe: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई खड्डा के तत्वावधान में पत्रकार सम्मान...

Graphe: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई खड्डा के तत्वावधान में पत्रकार सम्मान व विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन

fok-media-samman-samaroh

Graphe: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई खड्डा के तत्वावधान में पत्रकार सम्मान व विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन

पत्रकार समाज का आईना होता है: विधायक विवेकानन्द पाण्डेय

Graphe: ज़नपद के तहसील क्षेत्र खड्डा अन्तर्गत के विकास खण्ड नेबुआ-नौरंगिया में संचालित राजेश मणि इन्टरमीडिएट कालेज के परिसर में रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई खड्डा के तत्वावधान में “पत्रकार सम्मान समारोह” व “विचार गोष्टी” का आयोजन किया गया।

जिसके मुख्य अतिथि खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत खड्डा चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, नगर पंचायत छितौनी चेयरमैन अशोक निषाद, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खड्डा व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ निलेश मिश्रा, ब्लांक प्रमुख खड्डा शशांक दुबे और नेबुआ नौरंगिया ब्लांक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ संतोष मणि त्रिपाठी रहे।

कार्यक्रम आयोजक तहसील अध्यक्ष खड्डा महेन्द्र पाण्डेय ने आगन्तुक अतिथियों को बैज लगाकर तथा माल्यार्पण व अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह दें सम्मानित किया।

पत्रकार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक खड्डा विवेकानन्द पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। अखबारों के माध्यम से बहुत सारी जानकारियां हम सभी लोगों को मिलती हैं

और हम जनप्रतिनिधि उस समस्या का समाधान करते हैं। निर्भीक होकर तथ्य परक खबरों को प्रकाशित करना आप सभी की जिम्मेदारी है। खड्डा चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने कहा कि पत्रकार सदैव से सम्मानित रहा है।

इस डिजिटल युग में भी प्रींट मिडिया पर लोगों का सबसे अधिक विश्वास रहता है। उस विश्वास को निरंतर बनायें रखने की आप सभी की जवाबदेही और जिम्मेदारी है। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोषमणि त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता बहुत ही संघर्ष और चुनौतीपूर्ण है।

सीमित संसाधनों में स्थानीय मुद्दे और समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को कलम के माध्यम से जिम्मेदारों तक पहुंचाने का कार्य ग्रामीण पत्रकार करते हैं।

तहसील अध्यक्ष खड्डा महेन्द्र पाण्डेय ने सभी आगंतुक के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेश उपाध्याय और संचालन अनूप मिश्रा ने किया।

इस दौरान भाजपा नेता मनोज कुमार पाण्डेय, पत्रकार बन्घुओं क्रमशः संजय पाण्डेय, सुमंत कुशवाहा, नत्थू शर्मा, फणेन्द्र पाण्डेय, हरिशंकर चौबे, कृष्ण मोहन पाण्डेय, पारसनाथ पाण्डेय, सुरजभान कुमार भारती, अजय तिवारी, उपेन्द्र तिवारी, बंटी सिंह, सुरेन्द्र कुशवाहा, रविन्द्र यादव, शम्भू गुप्ता, नितेश चौधरी, जाकिर भाई, पप्पू अंसारी और विनय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular