Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHFoundation stone: विधायक ने भवन व अंत्येष्टि स्थल का किया शिलान्यास

Foundation stone: विधायक ने भवन व अंत्येष्टि स्थल का किया शिलान्यास

fok-media-samman-samaroh

Foundation stone: विधायक ने भवन व अंत्येष्टि स्थल का किया शिलान्यास

Foundation stone: जनपद में सोमवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने लगभग 45 लाख की लागत से निर्मित होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

जिसमें कालेज परिसर में भवन व एक अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास हुआ।

कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने कसया तहसील क्षेत्र अंतर्गत महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर सेखवनिया में 15 लाख की लागत से निर्मित होने वाले भवन व ग्राम पंचायत बरवा बाजार में लगभग 30 लाख की लागत से निर्मित होने वाले अंत्येष्टि स्थल का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने किया।

भारी संख्या में स्थानीय लोग भव्य स्वागत किया

इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने मुख्य अतिथि विधायक श्री पाठक को पुष्पगुच्छ देकर व ढोल नगाड़ों के साथ माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।

दोनों स्थानों पर समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित हुआ,इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग समेत स्थानीय लोग शामिल हुए।

शिलान्यास होने केबाद लोगों ने खुशी का इजहार किया साथ ही विधायक श्री पाठक के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि विकास योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण कार्य कराना एवं विधासनभा का सर्वांगीण विकास करना प्राथमिकता है।

विधानसभा में विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र का विकास सर्वोच्य प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री मोदी जी की अगुवाई में बनी सरकारविश्व पटल पर भारत को मजबूती मिली है, तो मुख्यमंत्री योगी जी की सरकार ने प्रदेश के विकास में विभिन्न योजनाएं संचालित कर अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया है।

प्रत्येक गरीब व पात्र व्यक्ति को पक्का मकान, हर घर को शौचालय, हर किसान के खेत को पानी, किसान सम्मान निधि, राशन समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा हैं।

यह लोग मौके पर रहे मैजूद 

इस दौरान प्रधानाचार्य चंद्रभूषण सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला,अमर बहादुर प्रसाद, ग्राम प्रधान बरवा बाजार गीता मद्धेशिया, प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू मद्धेशिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव,

रामायण कुशवाहा, शिवमोहन प्रसाद ,मंडल अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा,आद्या पांडेय, राजेश राव विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह,

जेई पी.एन मिश्रा,अमित मालवीय, राज पाठक, संजीव सिंह, सभासद सूर्यनाथ यादव, अजय पांडे, राजेश मिश्र,शंभू गुप्ता, बृजकिशोर शर्मा,

ओमप्रकाश भाटिया, अवधेश कुशवाहा, अमरनाथ कुशवाहा, विजय कुशवाहा,राकेश यादव समेत लोग शामिल रहे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular