spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHFire: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, सात घर जलकर राख

Fire: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, सात घर जलकर राख

fok-media-samman-samaroh

Fire: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, सात घर जलकर राख

Fire: विकास खंड सेवरही के ग्राम सभा बाकखास में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब चूल्हे से निकली चिंगारी ने सात घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ग्रामीणों के प्रयासों के बावजूद सात परिवारों के घर जलकर राख हो गए।

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय गांव के अमरजीत प्रसाद के घर में भोजन बनाते वक्त चूल्हे से निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली।

तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और ओमप्रकाश, ललन, रामा प्रसाद, मंटू, अशोक और महेश प्रसाद के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता के आगे उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए।

सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन आग पर काबू पाने तक दमकल टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी।

इस बीच, थानाध्यक्ष तरयासुजान राज प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

पुलिस ने घटना का जायजा लिया और स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की।

हादसे के बाद पूर्व ग्राम प्रधान शंभू यादव ने पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आते हुए खाद्य सामग्री, कपड़े और साड़ियां वितरित कीं।

इस अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के सामने अब जीवनयापन की गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ितों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जाए।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular