Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHEvaluation: धीमी गति से शुरू हुआ बोर्ड कापियों का मूल्यांकन

Evaluation: धीमी गति से शुरू हुआ बोर्ड कापियों का मूल्यांकन

fok-media-samman-samaroh

Evaluation: धीमी गति से शुरू हुआ बोर्ड कापियों का मूल्यांकन

Evaluation: कुशीनगर के हाटा नगर के श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन बुधवार को शुरू हुआ।

इस केंद्र पर हिंदी, विज्ञान, कला, कम्प्यूटर, कृषि और गृह विज्ञान विषयों का मूल्यांकन कार्य हो रहा है। बोर्ड द्वारा इस केंद्र के लिए 161641 कापियां आवंटित की गई हैं।

साथ ही 70 उपप्रधान परीक्षक तथा 702 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

जिसमें से पहले दिन केवल 251 परीक्षकों की ही कुल उपस्थिति रही। पहले दिन कापियों के मिलान एवं परीक्षकों का बैच बनाने में काफी समय निकल गया।

साथ ही परीक्षकों की उपस्थिति भी कम रही जिससे मूल्यांकन की गति धीमी रही।

सभी विषयों को मिलाकर कुल 7016 कापियों का मूल्यांकन कार्य ही सम्पन्न हो पाया।

जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने केंद्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने पेयजल व्यवस्था, कमरों में रोशनी व हवा की पर्याप्त व्यवस्था सहित सभी जरूरी चीजों का बारीकी से अवलोकन किया।

बोर्ड के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए भी चेताया।

केंद्र की व्यवस्था का विधिवत अवलोकन करने के बाद वह व्यवस्था से संतुष्ट दिखे।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी, रमेश तिवारी, दयाशंकर मिश्र, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे, धर्मेंद्र त्रिपाठी, सत्येंद्र उपाध्याय, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular