Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHDistrict Magistrate: नवागत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कुशीनगर में ग्रहण किया...

District Magistrate: नवागत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कुशीनगर में ग्रहण किया कार्यभार

fok-media-samman-samaroh

District Magistrate: नवागत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कुशीनगर में ग्रहण किया कार्यभार

District Magistrate: जनपद के नवागत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने गुरुवार को कोषागार कार्यालय के डबल लॉकर कक्ष में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया।

उनके आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, पी.के. राय सहित अन्य अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया।कार्यभार ग्रहण के बाद पत्रकारों से बातचीत में जिलाधिकारी ने कहा, “कबीर की धरती के बाद बुद्ध की धरती पर कार्य करने का सौभाग्य मिला है।

प्रदेश सरकार की नीतियों को धरातल पर उतारना, जनसुनवाई, राजस्व वादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी।

” उन्होंने प्रार्थना पत्रों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में उपजिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक भी की।

बता दें कि महेंद्र सिंह तंवर संत कबीर नगर से स्थानांतरित होकर कुशीनगर आए हैं।

मूल रूप से हरियाणा के रोहतक निवासी तंवर 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने पूर्व में प्राइवेट सेक्टर, रक्षा मंत्रालय और 2013 में आईआरटीएस के रूप में सेवाएं दी हैं।

इसके अलावा बहराइच, एटा, शाहजहांपुर, गाजियाबाद और गोरखपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

स्वागत समारोह में वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव, उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह, ऋषभ पुंडीर, आशुतोष, मोहम्मद जफर, परितोष मिश्रा, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा राकेश, अपर जिला सूचना अधिकारी राहुल कुमार, डीआईओ एनआईसी मनीष कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी को बुके देकर स्वागत किया।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular